रायपुर l विगत 35 वर्षों से जारी गौरवपूर्ण समाज सापेक्ष परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी प्रदेश की प्रतिष्ठित सामाजिक व साहित्यिक संस्था द्वारा दीपावली की खुशियों को समाज के जरूरतमंद तबकों तक पहुंचाने का कार्य जारी है l इस क्रम में 9 से 12 नवंबर तक निचली बस्तियों, आंगनबाड़ी केंद्रों एवं गरीब बच्चों के मध्य सहायता कार्य संपन्न हुआ l इस क्रम में 13 नवम्बर की रात्रि संजीवनी वृद्धाश्रम, कोटा, रायपुर में निवासरत बुजुर्गों के मध्य दीपावली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया l” एक दिवाली -खुशियों वाली” शीर्षक के अंतर्गत संपन्न इस आयोजन में दियों, मिठाईयों, पटाखों व रात्रि भोज के साथ राजधानी के प्रबुद्धजनों ने 3 घंटे वृद्धजनों के साथ दीपावली की खुशियां शेयर की l कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छ ग संनिर्माण एवं कर्मकार मंडल के पूर्व अध्यक्ष सुशील सन्नी अग्रवाल थे l वरिष्ठ साहित्यकार शुभा शुक्ला ” निशा” द्वारा कार्यक्रम की अध्यक्षता की गई l युवा संस्था के एम राजीव दैनिक दबंग स्वर के प्रधान संपादक पंडित पी के तिवारी,अंतर्राष्ट्रीय कवयित्री उर्मिला देवी एवं वरिष्ठ साहित्यकार चेतन भारती विशिष्ट अतिथि की आसंदी पर सुशोभित थे l कार्यक्रम के दौरान वक्ता मंच की संरक्षिका श्रीमती ज्योति शुक्ला के जन्मदिन को उत्सवित भी किया गया l इस अवसर पर राजेश पराते, शुभम साहू, विवेक बेहरा,पूर्णेश डडसेना, मनीष अवस्थी, चेतन भारती, युवा संस्था के एम राजीव, अजय त्रिपाठी, चंद्रकला त्रिपाठी, देव मानिकपुरी, नुपुर साहू, मो. हुसैन, डॉ उमा स्वामी, बलजीत कौर,डॉ इंद्रदेव यदु, प्रभात यदु, प्रशांत यदु, राजाराम रसिक, टुमिन साहू, डॉ गोपा शर्मा, उत्तम देवहरे, यशवंत यदु, रितेश साहू, सुषमा बंजारी, अचला श्रीवास्तव, रुमझुम शर्मा, रशीदा खान, हरी राम यदु, राम जीवन यदु, राजकुमार साहू, जयश्री, फ़लेंद्र साहू, संतोष धीवर, मंगलू यादव, चंद्रकांत वैष्णव, गोविंद तिवारी सहित अनेक प्रबुद्धजन उपस्थित थे l कार्यक्रम का प्रभावी संचालन वक्ता मंच के अध्यक्ष राजेश पराते एवं संयोजन मंच के संयोजक शुभम साहू द्वारा किया गया l इस कड़ी में रविवार 15 नवंबर को शाम 7 बजे प्रशामक देख रेख गृह सुंदर नगर मे भी दीपावली की खुशियां बांटी जायेगी l
Related Posts
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल 30 जून को होगा समाप्त। कैसे होता है चयन।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को नरेंद्र मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में स्वास्थ्य मंत्री बनाया गया है. वहीं…
बिना सबूत दो मिनट में ही खारिज हो जाएगा;दिल्ली शराब घोटाले केस में सुप्रीम कोर्ट ने ED से पूछे सख्त सवाल
सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार 5 अक्टूबर को कथित दिल्ली शराब घोटाले के मामले में जांच एजेंसी ईडी से कई सख्त…
दिल्ली-एनसीआर का कुख्यात 50 हजार का इनामी बदमाश ढेर
दिल्ली-एनसीआर का कुख्यात बदमाश पुलिस मुठभेड़ मारा गया, जबकि गोली लगने से एक सिपाही भी घायल हो गया।अंधेरा का फायदा…