अलग-2 स्थानो से नशीले पदार्थो सहित दो युवक काबू

विशेष संवाददाता चिमन लाल

1 किलो 424 ग्राम चरस व 135 ग्राम अफीम बरामद

रोहतक

रोहतक पुलिस की टीम ने गश्त के दौरान अलग-2 स्थानो से दो युवको को नशीले पदार्थो सहित गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। युवको से 1 किलो 424 ग्राम चरस व 135 ग्राम अफीम बरामद हुई है। आरोपियो को पेश अदालत किया गया है। आरोपियो के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत अलग-2 अभियोग अंकित कर कार्यवाही की गई है। प्रभारी स्पेशल डिटेक्टिव स्टाफ उप.नि. अश्वनी कुमार ने बताया कि स.उप.नि. गुणपाल के नेतृत्व मे एसडीयू टीम पूर्वी बाईपास सांपला दिल्ली रोहतक रोड के एरिया में गश्त पर मौजूद थी। दौराने गश्त युवक को शक के आधार पर काबू किया गया। युवक की पहचान प्रवेश पुत्र राजेन्द्र निवासी गांव चिडी के रुप में हुई। नियमानुसार तलाशी लेने पर युवक के पास पिठ्ठू बैग से 1 किलो 424 ग्राम चरस बरामद हुई है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना सांपला मे अभियोग संख्या 68/2026 अंकित कर गिरफ्तार किया गया है।
वही एक अन्य मामले की जानकारी देते हुए प्रभारी एवीटी एवं पी.ओ स्टाफ उप.नि. रामबीर कुमार ने बताया कि स.उप.नि. मुनीष के नेतृत्व मे पुलिस टीम गांव निंदाना के पास गश्त मे मौजूद थी। दौराने गश्त सूचना के आधार पर निंदाना बाईपास के पास नाकाबंदी करते हुये वाहनो की चैकिंग करनी शुरु की। गांव टिटौली की तरफ से आ रहे मोटरसाइकिल सवार युवक को शक के आधार पर काबू किया गया। युवक की पहचान रविन्द्र उर्फ रवि पुत्र अनुप निवासी टिटौली के रुप में हुई। नियमानुसार तलाशी लेने पर युवक के पास से 135 ग्राम अफीम बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना महम मे अभियोग संख्या 58/2026 अंकित कर गिरफ्तार किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *