विशेष संवाददाता चिमन लाल
झज्जर
आईटीआई झज्जर एट गुढ़ा परिसर में युवा अधिकारिता एवं उद्यमिता विभाग हरियाणा के तत्वावधान में रविवार को हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में एक निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई।
निबंध प्रतियोगिता में सचिन कौशिक, इलेक्ट्रिशियन, द्वितीय वर्ष ने प्रथम, दीपक कुमार, इलेक्ट्रिशियन, प्रथम वर्ष ने द्वितीय, मेघा, कोपा प्रथम वर्ष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
प्रधानाचार्य एवं जिला नोडल अधिकारी जीतपाल ने बताया कि निदेशालय के दिशा निर्देशानुसार राजकीय आईटीआई झज्जर एट गुढ़ा में भी हिंदी दिवस मनाया गया और हिंदी के महत्त्व विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में सुनीता सहरावत, प्राचार्या तथा रामबीर ककराना, प्रवक्ता ने शिरकत की। विशिष्ट अतिथियों ने हिंदी भाषा के महत्त्व, इतिहास और प्रचार पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में हिंदी भाषा पर स्टाफ सदस्यों और छात्र-छात्राओं ने अपने विचार व्यक्त किए गए। प्रधानाचार्य जीतपाल ने हिंदी भाषा की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि हमें अपनी मातृ भाषा पर गर्व होना चाहिए और दैनिक जीवन में इसको आत्मसात करना चाहिए। इस अवसर पर वर्ग अनुदेशक रमेश कुमार, पवन कुमार, नीरज सहगल, दीपक जून, राकेश, सुरेंद्र, प्रदीप गौरव, प्रियंका, दीपक दक्ष, अनिल, अन्य स्टाफ सदस्य तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।