नई दिल्ली, 15 अगस्त 2026
जॉइंट सीपी नॉर्दर्न रेंज विजय कुमार के निर्देश और एडिशनल डीसीपी अमित कौशिक के मार्गदर्शन में आउटर नॉर्थ जिला पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ सघन अभियान चलाया।
जिले के सभी थानों की संयुक्त कार्रवाई में एक ही दिन में दिल्ली आबकारी अधिनियम के तहत 6 मामले दर्ज कर 6 बूटलेगरों को पकड़ा गया**। पुलिस ने **9,430 क्वार्टर और 1,000 पाउच अवैध शराब के साथ 3 वाहन जब्त किए हैं।
सबसे बड़ी कार्रवाई नरेला इंडस्ट्रियल एरिया (NIA) थाना पुलिस ने की। यहां 2 बूटलेगरों से 6,245 क्वार्टर शराब और 2 वाहन बरामद हुए।
अन्य बड़ी बरामदगी :
बवाना थाने में 2 अलग-अलग मामलों में 2000 क्वार्टर और 1000 पाउच बरामद, शाहबाद डेयरी में एक महिला से 1185 क्वार्टर और नरेला थाने में एक तस्कर से मोटरसाइकिल जब्त की गई।
डीसीपी आउटर नॉर्थ शोभित डी. सक्सेना ने बताया कि अवैध शराब सिंडिकेट और अंतरराज्यीय तस्करी के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।