इन्दिरापुरम इलाके में बदमाशों को ठिकाने लगाती पुलिस ,मुठभेड़ में बदमाश अमन उर्फ मोंटी के दोनों पैर में लगी गोली

दिल्ली से सटे गाजियाबाद के थाना इन्दिरापुरम इलाके में पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़ हो गई। इस दौरान 02 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनके कब्जे से 01 अवैध तमंचा, 01 खोखा कारतूस, 01 जिन्दा कारतूस व घटना में इस्तेमाल 01 मोटर साइकिल बरामद की गई है। कनावनी इलाके में बदमाशों ने पुलिस पर फायर किया जिसके जवाब में पुलिस टीम की तरफ फायर किया गया। जिससे एक बदमाश अमन उर्फ मोंटी के दोनों पैर में गोली लगी । जिससे आरोपी घायल होकर नीचे गिर गया। घायल बदमाश को इलाज हेतु अस्पताल भेज दिया गया है और दूसरे बदमाश ने भागने की कोशिश की तो उस बदमाश को पुलिस टीम द्वारा आवश्यक बल प्रयोग कर पकड़ लिया गया । पूछताछ करने पर यह तथ्य प्रकाश में आये कि दोनों अभियुक्त मिलकर गाजियाबाद, दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में राह चलते लोगों से मोबाइल फोन व चैन लूटकर दिल्ली में सस्ते दामों में बेचकर पैसे कमा लेते है और उन पैसों को अपने शौक मौज में खर्च कर देते है । इसीक्रम में विगत दिनों थाना इन्दिरापुरम में हुई स्नैचिंग की घटनाओं को करना भी स्वीकार किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *