उपायुक्त सचिन गुप्ता के मार्गदर्शन में समाधान शिविर में सुनी गई नागरिकों की शिकायतें

विशेष संवाददाता चिमन लाल

संबंधित अधिकारियों को मौके पर शिकायतों के निपटारे बारे दिए गए निर्देश

रोहतक,

उपायुक्त सचिन गुप्ता के मार्गदर्शन में समाधान शिविर में नागरिकों की शिकायतों की सुनवाई की गई तथा मौके पर उपस्थित संबंधित विभागों के अधिकारियों को इन शिकायतों के यथाशीघ्र उचित निपटारे के निर्देश दिए गए। क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण के सचिव विरेंद्र सिंह ढुल एवं नगराधीश अंकित कुमार ने परिवहन महाप्रबंधक विपिन कुमार, जिला राजस्व अधिकारी प्रमोद चहल, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी राजपाल चहल के साथ स्थानीय लघु सचिवालय स्थित सभागार में नागरिकों की शिकायतें सुनी। उन्होंने शिकायतें सुनने के दौरान संबंधित विभागों के मौके पर उपस्थित अधिकारियों को इन शिकायतों को शीघ्र निपटारे के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार सप्ताह के प्रत्येक सोमवार व वीरवार को सुबह 10 से 12 बजे तक जिला मुख्यालय एवं उपमंडल मुख्यालयों पर समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे है। समाधान शिविरों में एक छत के नीचे सभी विभागों से संबंधित शिकायतों का यथासंभव उचित निदान किया जा रहा है। संबंधित विभागों के अधिकारी मौके पर उपस्थित रहकर इन शिकायतों का निपटारा कर रहे है। इस अवसर पर महम के खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी मुकुल दहिया, उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के कार्यकारी अभियंता गगन पांडे, जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता संजीव कुमार, कृषि उप निदेशक डॉ. सुरेंद्र सिंह, सैनिक व अर्धसैनिक कल्याण अधिकारी विंग कमांडर गोरिका सुहाग, एलडीएम महाबीर प्रसाद, जिला समाज कल्याण अधिकारी महाबीर गोदारा, जिला रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव श्याम सुंदर के अलावा संबंधित विभागों के अधिकारी, भाजपा के प्रतिनिधियों में उदयभान मलिक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *