विशेष संवाददाता चिमन लाल
शिविर में नागरिकों की शिकायतों की सुनवाई कर अधिकारियों को निपटारे के दिए गए निर्देश
रोहतक,
उपायुक्त सचिन गुप्ता के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन द्वारा समाधान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें नागरिकों की शिकायतों की सुनवाई की गई। नगराधीश अंकित कुमार, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी राजपाल चहल, राजस्व अधिकारी प्रमोद चहल ने नागरिकों की शिकायतों सुनने के दौरान मौके पर उपस्थित संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के शीघ्र निपटारे के निर्देश दिए। समाधान शिविर का आयोजन स्थानीय लघु सचिवालय स्थित सभागार में किया गया। नगराधीश अंकित कुमार ने कहा कि संबंधित अधिकारी सभी शिकायत पोर्टलों जैसे सीएम विंडो, सीपीग्राम, एसएमजीटी, समाधान शिविर आदि की लंबित शिकायतों का शीघ्र निपटारा सुनिश्चित करवाएं। प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा इन पोर्टलों की शिकायतों के निपटारे की समय-समय पर समीक्षा की जाती है।
उन्होंने कहा कि अधिकारी समाधान शिविर में प्राप्त होने वाली सभी शिकायतों का जल्द से जल्द समाधान करवाएं। सरकार के निर्देशानुसार प्रत्येक सोमवार व वीरवार को सुबह 10 से 12 बजे तक जिला मुख्यालय एवं उपमंडल मुख्यालय पर समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे है। इन शिविरों में एक छत के नीचे सभी विभागों की शिकायतों का यथासंभव समाधान किया जा रहा है। समाधान शिविर में नगर निगम के डीएमसी जितेंद्र सिंह, उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम की कार्यकारी अभियंता सीमा नारा, हाइड्रोलॉजिस्ट दलबीर राणा, जिला समाज कल्याण अधिकारी महाबीर गोदारा, जिला कल्याण अधिकारी रेनू सिसोदिया, एलडीएम महाबीर प्रसाद, जिला बाल संरक्षण अधिकारी कुलदीप सिंह, जिला रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव श्याम सुंदर सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।