ऑपरेशन मिलाप के तहत बड़ी सफलता:थाना वेलकम पुलिस ने 5 घंटे में गुमशुदा 10 वर्षीय बच्चे को ढूंढकर परिवार से मिलाया

नई दिल्ली। उत्तर-पूर्व जिले के थाना वेलकम पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 10 साल के गुमशुदा बच्चे को महज 05 घंटे में खोजकर सकुशल परिवार से मिला दिया।

राहुल अलवाल डीसीपी उत्तर पूर्व जिला के मुताबिक 14.सितंबर 2026 को थाना वेलकम में सूचना प्राप्त हुई कि जनता मजदूर कॉलोनी, वेलकम में अपने मामा के साथ रहने वाला 10 वर्षीय बालक 13.09.2026 को सुबह करीब 10 बजे से लापता है। सूचना पर थाना वेलकम में FIR No. 499/26, धारा 137(2) BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

SHO थाना वेलकम इंस्पेक्टर रूपेश कुमार के नेतृत्व में ASI जसविंदर, ASI रामबीर, HC अरुण और Ct. विनोद की टीम गठित की गई। टीम ने बीट स्टाफ की मदद से इलाके में सघन तलाशी अभियान चलाया।

लगातार प्रयासों के बाद बच्चे को उसी दिन शाम करीब 06:00 बजे कब्रिस्तान पुलिया, 66 फुटा रोड, वेलकम के पास से बरामद कर लिया गया।

नियमानुसार बच्चे का JPC अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराकर सकुशल उसके परिजनों को सौंप दिया गया।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई की स्थानीय लोगों ने सराहना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *