विशेष संवाददाता चिमन लाल
75 बोतल देसी शराब बरामद
रोहतक
रोहतक पुलिस ने ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन अभियान के तहत अलग-2 स्थानो से तीन युवको को अवैध शराब सहित गिरफ्तार किया है। युवको से कुल 75 बोतल देसी शराब बरामद हुई है। आरोपियो के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत अलग-2 अभियोग अंकित कर गिरफ्तार किया गया है। प्रभारी थाना शहर रोहतक निरीक्षक रमेश कुमार ने बताया कि मुख्य सिपाही अजय के नेतृत्व मे पुलिस टीम ने भिवानी चुंगी रेलवे फाटक के पास से युवक को अवैध शऱाब सहित काबू किया। युवक की पहचान अमित उर्फ बच्ची पुत्र पवन निवासी शिव कॉलोनी रोहतक के रुप मे हुई। युवक के पास से 24 बोतल देसी शराब बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ अभियोग संख्या 493/2025 अंकित कर गिरफ्तार किया गया है।
पीएसआई मंदीप के नेतृत्व मे शोरी कोठी रोहतक के पास से अंकित पुत्र एशीलाल निवासी शोरा कोठी को अवैध शराब सहित काबू किया गया। युवक के पास से 40 बोतल देसी शराब बरामद हुई। युवक के खिलाफ अभियोग संख्या 494/2025 अंकित कर गिरफ्तार किया गया है। प्रभारी थाना अर्बन एस्टेट उप.नि. कमलजीत ने बताया कि मुख्य सिपाही संदीप के नेतृत्व मे पुलिस टीम ने सेक्टर-4, नजदीक जिमखाना क्लब के पास से जगजीवन पुत्र केहर निवासी कबीर कॉलोनी रोहतक को अवैध शराब सहित काबू किया गया। युवक के पास से 20 अध्धे, 04 पव्वे देसी शराब बरामद हुई है। आरोपी के खिलाफ अभियोग संख्या 355/2025 अंकित कर गिरफ्तार किया गया है।