ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन के तहत स्पैशल डिटेक्टिव स्टाफ रोहतक को मिली बड़ी सफलता

विशेष संवाददाता चिमन लाल

युवक को 04 देसी पिस्तौल व 11 रौंद सहित किया गिरफ्तार

आरोपी के खिलाफ हत्या का प्रयास, लूट, डैकती, चोरी, अवैध हथियार, अवैध शराब, धोखाधडी आदि धाराओ के तहत 17 आपराधिक मामले है दर्ज

रोहतक

पुलिस अधीक्षक श्री सुरेन्द्र सिंह भौरिया के दिशानिर्देशो अनुसार रोहतक पुलिस की स्पैशल डिटेक्टिव स्टाफ की टीम ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन अभियान के तहत युवक को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपी से चार देसी पिस्तौल व 11 रौंद बरामद हुए है। आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत अभियोग अंकित कर कार्यवाही की गई है। आरोपी को पेश अदालत किया गया है।आरोपी को अदालत के आदेश पर पुलिस रिमांड पर हासिल किया जायेगा। आरोपी से गहनता से पूछताछ की जा रही है।
उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय रवि खुंडिया ने प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुये बताया कि प्रभारी स्पैशल डिटेक्टिव स्टाफ, रोहतक उप.नि. अश्वनी कुमार को सूचना मिली कि एक युवक अवैध हथियार सहित जीन्द रोड, रोहतक पर वारदात करने के ईरादे से घूम रहा है। उप.नि. अश्वनी कुमार ने सूचना पर तुरंत कार्यवाही करते हुए स.उप.नि. कृष्ण के नेतृत्व मे पुलिस टीम का गठन कर रवाना किया। पुलिस टीम ने जीन्द रोड पर ड्रेन न. 08 के पास से एक युवक को शक के आधार पर काबू किया। युवक की पहचान नवीन उर्फ मोनु पुत्र महाबीर निवासी टिटौली के रूप में हुई है। नियमानुसार तलाशी लेने पर युवक के पास पिट्ठू बैग से 04 देसी पिस्तौल व 11 रौंद बरामद हुए है। आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत थाना सदर मे अभियोग संख्या 369/2025 अंकित कर गिरफ्तार किया गया है। जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी दो युवको की हत्या करने के इरादे से हथियार खरीद कर लाया था। आरोपी का पुराना आपराधिक रिकार्ड रहा है। आरोपी के खिलाफ हत्या का प्रय़ास, लूट, डैकती, चोरी, धोखाधडी, अवैध हथियार, अवैध शराब आदि धाराओ के तहत 17 मामले दर्ज है। आरोपी के खिलाफ जिला रोहतक मे 10 मामले दर्ज है। इसके अतिरिक्त आरोपी के खिलाफ जीन्द में 2 व करनाल, कुरूक्षेत्र, गुरुग्राम, दिल्ली व राजस्थान में एक-एक मामला दर्ज है। आरोपी के खिलाफ अपहरण का एक, हत्या के प्रयास का एक, चोरी/लूट/डैकती के 7, अवैध हथियार के तीन, अवैध शराब के तीन व पी.ओ. के दो मामले दर्ज है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *