ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन के तहत युवक को अवैध हथियार सहित किया गिरफ्तारएक देसी पिस्तौल बरामद

विशेष संवाददाता चिमन लाल

रोहतक

रोहतक पुलिस की पीओ स्टाफ की टीम ने ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन के तहत दौराने गश्त युवक को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपी से एक देसी पिस्तौल बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत थाना महम मे अभियोग अंकित कर कार्यवाही की गई है। आरोपी को पेश अदालत किया गया है। प्रभारी पी.ओ स्टाफ पीएसआई कृष्ण कुमार ने बताया कि स.उप.नि. अश्वनी के नेतृत्व मे पीओ स्टाफ की टीम अपराधियो की धरपकड के लिये गांव भैराण के पास गश्त मे मौजूद थी। दौराने गश्त सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुये गांव अजायब बैंसी रोड के पास से युवक को शक के आधार पर काबू किया गया। युवक की पहचान मोहित उर्फ ठेकेदार पुत्र जयभगवान निवासी गांव अजायब के रुप में हुई। नियमानुसार तलाशी लेने पर युवक के पास से एक देसी पिस्तौल बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत थाना महम मे अभियोग संख्या 402/2025 अंकित कर गिरफ्तार किया गया है। आरोपी का पुराना आपराधिक रिकार्ड रहा है। आरोपी के खिलाफ हत्या का प्रय़ास, स्नैचिंग आदि का धाराओ के तहत 02 मामले दर्ज है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *