कनाडा में उत्तम सिंह रावत ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में जीता गोल्ड और सिल्वर

Winnipeg Canada: कॉमनवेल्थ पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में भारतीय पावरलिफ्टर उत्तम सिंह रावत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 83 किलोग्राम वर्ग में दो पदक अपने नाम किए। उत्तम ने इक्विप्ड पावरलिफ्टिंग में स्वर्ण पदक और क्लासिक बेंच प्रेस में रजत पदक जीतकर अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व किया।

83 KG वर्ग में दो पदक जीतकर बढ़ाया देश का मान

विनिपेग, कनाडा में आयोजित कॉमनवेल्थ पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में उत्तम सिंह रावत ने 83 किलोग्राम वर्ग में दमदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में उन्होंने पहले क्लासिक बेंच प्रेस कैटेगरी में रजत पदक हासिल किया। इसके बाद इक्विप्ड कैटेगरी में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

दो अलग-अलग कैटेगरी में पदक जीतना उत्तम के खेल सफर की महत्वपूर्ण उपलब्धि है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए उन्होंने वर्षों की मेहनत, अनुशासन और प्रशिक्षण का प्रदर्शन किया।

बचपन का सपना हुआ पूरा

उत्तम सिंह रावत के लिए यह उपलब्धि सिर्फ पदक जीतने तक सीमित नहीं है। अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करना और पोडियम पर तिरंगा देखना तथा राष्ट्रगान सुनना उनका बचपन का सपना था।

उत्तम के अनुसार, इस सपने को पूरा करने में उनके परिवार, कोच, दोस्तों और समर्थकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने अपनी इस उपलब्धि को उन सभी लोगों को समर्पित किया, जिन्होंने उनके सफर में उनका साथ दिया।

कोच और चाचा महेश जी को दिया सफलता का श्रेय

उत्तम सिंह रावत ने अपनी सफलता का श्रेय अपने कोच एवं चाचा महेश जी को दिया। महेश जी स्वयं पावरलिफ्टिंग से जुड़े रहे हैं और कई बार रिकॉर्ड होल्डर रह चुके हैं। लंबे समय से वह उत्तम के व्यक्तिगत कोच और मार्गदर्शक के रूप में उनकी तैयारी में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

उत्तम के मुताबिक, बचपन से ही महेश जी ने उन्हें प्रशिक्षण, अनुशासन, तकनीक और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *