विशेष संवाददाता चिमन लाल
जिला के खिलाडिय़ों के चयन के लिए 29 नवंबर को सर छोटूराम स्टेडियम में होगा चयन ट्रायल
रोहतक,
अतिरिक्त उपायुक्त नरेंद्र कुमार ने बताया कि खेल विभाग द्वारा 2 दिसंबर को कुरूक्षेत्र में भारत कुमार व कुमारी तथा भारत केसरी दंगल का आयोजन करवाया जायेगा। इसके लिए जिला रोहतक के खिलाडिय़ों के चयन के लिए 29 नवंबर को सुबह 8 बजे स्थानीय सर छोटूराम स्टेडियम में वेट कैटेगरी में चयन ट्रायल होंगे। भारत कुमारी वेट कैटेगरी 62 किलोग्राम तक, भारत कुमार वेट कैटेगरी 74 किलोग्राम, भारत केसरी (लडक़ी) वेट कैटेगरी 62 किलोग्राम से अधिक तथा भारत केसरी (लडक़े) वेट कैटेगरी 74 किलोग्राम से अधिक के चयन ट्रायल होंगे। उपरोक्त वेट कैटेगरी में खिलाडिय़ों को एक किलोग्राम वजन की छूट प्रदान की जाएगी। इच्छुक खिलाड़ी निर्धारित 29 नवंबर को सुबह 8 बजे स्थानीय सर छोटूराम स्टेडियम में अपना पासपोर्ट साइट फोटो, आधार कार्ड की प्रति व रिहायशी प्रमाण पत्र की प्रति साथ लेकर पहुंचे।