विशेष संवाददाता चिमन लाल
आरोपियो से 15 सिम कार्ड, 13 मोबाइल फोन, दो लैपटॉप, एक डोगल व 5 लाख रुपये बरामद
रोहतक
रोहतक पुलिस की साइबर थाना की टीम ने क्रेडिट कार्ड के नाम पर हुई 4 लाख 28 हजार रुपये की हुई ठगी की वारदात को हल करते हुये गिरोह मे शामिल रहे चार आरोपियो को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपियो को पेश अदालत किया गया है। अदालत के आदेश पर आरोपियो को पुलिस रिमांड पर हासिल किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। प्रभारी थाना साइबर निरीक्षक कुलदीप सिंह ने प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुये बताया कि मानसरोवर कॉलोनी निवासी बालकिशन की शिकायत के आधार पर अभियोग अंकित कर जांच शुरु की गई। प्रारंभिक जांच मे सामने आया कि बालकिशन के पास एक्सिस बैंक का क्रेडिट कार्ड है। उसके पास एक्सिस बैंक की अधिकारी बनकर कशिश नामक महिला का फोन आया। जिसने रिवार्ड प्वाइंट की एवज मे पर रिवार्ड 75 पैसे वापिस करवाने व तनिष्क का गिफ्ट वाउचर के बारे मे बात की। जिसके बाद उन्होने बालकिशन से फर्जी एक्सिस बैंक की ऐप रिवार्डसप्वाइंटएक्सिस.कॉम नामक कोड भेजकर ऐप डाउनलोड करवाकर क्रेडिट कार्ड की सारी डिटेल भरवा ली। बालकिशन के पास एक कोड भेजा गया। उससे कोड पूछा गया। जिसके बाद उस का फोन हैक हो गया। कुछ समय बाद बालकिशन के पास 390000/- रुपये व 38 हजार रुपये कटने का मैसज आया। बालकिशन के क्रेडिट कार्ड से कुल 4,28,000/- रुपये कट गये। मामले की जांच मुख्य सिपाही कृष्ण द्वारा अमल मे लाई गई। दौराने जांच अलग-2 दिनांक मे चार आरोपियो को गिरफ्तार किया गया। एक आरोपी को 07 दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया गया है। बाकी तीन आरोपियो को रिमांड अवधि समाप्त होने पर अदालत के आदेश पर न्यायिक हिरासत मे भेजा गया है। आरोपियो से 15 सिम कार्ड, 13 मोबाइल फोन, 2 लैपटॉप, 5 लाख रुपये व एक डोंगल बरामद हुआ है। आरोपियो द्वारा दिल्ली के किसी एरिया मे एक कॉल सेंटर चलाया जा रहा था। आरोपियो द्वारा फर्जी एक्सिस बैंक की ऐप डिजायन किया गया था।