गजेंद्र फौगाट बने फ्लोरबाल संघ के प्रदेशाध्यक्ष, प्रदेश भर के सभी जिलाध्यक्षों ने लगाई मुहर – दीपेंद्र

विशेष संवाददाता चिमन लाल

फौगाट बोले, खेलों में नया कीर्तिमान स्थापित करेगा हरियाणा, खेल विभाग व ओलंपिक संघ के प्रयास सराहनीय

रोहतक,

प्रख्यात कलाकार, मुख्यमंत्री के ओएसडी व राष्ट्रीय पदक प्राप्त खिलाड़ी रहे गजेंन्द्र फौगाट को हरियाणा फ्लोरबाल संघ का प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। फ्लोरबाल संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दीपेंद्र आर्य ने ये जानकारी देते हुए बताया कि  फ्लोरबाल संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक मानसरोवर पार्क स्थित श्रीराम रंगशाला में आयोजित की गई, जिसमें सर्वसम्मति से सभी जिलाध्यक्षों व पदाधिकारियों ने गजेंद्र फौगाट के नाम पर एकमत से मुहर लगाई। इस मौके पर प्रदेश के उपाध्यक्ष सुभाष रुहिल व विकास, महासचिव सुशील शास्त्री, कोषाध्यक्ष सुरजीत नैन ने पगड़ी व फूल मालाओं से गजेंद्र फौगाट का स्वागत किया ।
इस अवसर पर नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष गजेंद्र फौगाट ने सभी जिलाध्यक्षों व सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हरियाणा खेलों की धरती है और फ्लोरबाल जैसे उभरते खेलों में भी प्रदेश नया कीर्तिमान स्थापित करेगा। उन्होंने कहा कि खेल विभाग व हरियाणा ओलंपिक संघ द्वारा खिलाडिय़ों को बेहतर सुविधाएं व मंच उपलब्ध कराने के प्रयास सराहनीय हैं। फौगाट ने विश्वास दिलाया कि संघ के माध्यम से प्रदेश के युवाओं को फ्लोरबाल के प्रति प्रेरित किया जाएगा, जिला व राज्य स्तर पर प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा तथा प्रतिभाशाली खिलाडिय़ों को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने के लिए ठोस रणनीति बनाई जाएगी।
        इस मौके पर डॉ. दीपेंद्र आर्य ने बताया कि फौगाट स्वयं 1999 बैच के एमपीएड हैं व बास्केटबाल के राष्ट्रीय पदक प्राप्त खिलाड़ी हैं। इसके अलावा 2000 बैच में एनआईएस पटियाला में कोच के कोर्स में भी चयनित हुए व ट्रेनिंग ली। कुछ घरेलू कारणों से एनआईएस छोडनी पड़ी, पर कैम्पस स्कूल में दो वर्ष बास्केटबाल कोच के रूप में कार्य करते हुए कई राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार किये। दीपेंद्र ने बताया कि इसके साथ साथ गजेंन्द्र फोगाट ने जाट सीनियर सेकेंडरी स्कूल रोहतक में डीपी के तौर पर नौकरी भी की। इसी दौरान स्टेट ओलंपिक खेलो में स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाली टीम का हिस्सा बने। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय की बास्केटबॉल, हैंडबॉल, वॉलीबॉल टीम का हिस्सा रहकर अंतर विश्वविद्यालय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। बैठक में विभिन्न जिलों से आए पदाधिकारियों ने भी अपने विचार रखे और संघ को और अधिक सक्रिय व मजबूत बनाने पर सहमति जताई। कार्यक्रम के अंत में सभी ने नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष को बधाई दी और फ्लोरबाल के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

लल्लनटॉप के सौरभ द्विवेदी की पत्नी के भी कोच रहे फौगाट

इस मौके पर जानकारी देते हुए फौगाट ने बताया कि कैम्पस स्कूल में उनके द्वारा ट्रेंड किये कई होनहार खिलाडिय़ों में राष्ट्रीय खिलाड़ी यशविंद्र, पवन, पंकज हुड्डा के अलावा इंडिया टुडे ग्रुप के लल्लनटॉप अड्डा चैंनल के स्टार पत्रकार सौरभ द्विवेदी की पत्नी गुंजन सांगवान ने भी उनकी टीम में शामिल होकर फौगाट से बास्केटबाल के गुर सीखे। इसके अलावा फौगाट ने जाट कॉलेज रोहतक के ग्राउंड में भी 2 साल तक बास्केटबाल ट्रेनिंग सेंटर चलाकर कई शानदार खिलाड़ी तैयार किये। इस अवसर पर गजेंन्द्र फोगाट ने कारगिल योद्धा मेहर सिंह को पगड़ी बांधकर स्वागत किया। बैठक में कुरुक्षेत्र के जिला सचिव प्रदीप शर्मा, यमुनानागर से कृष्ण मलिक, हिसार से नीरज वर्मा, भिवानी से अनुराग सिवाच, पलवल से सुरेंद्र कुमार, सोनीपत के अध्यक्ष सोमबीर मलिक, करनाल से स्लामदिन, अंतरराष्ट्रीय रेफरी डॉक्टर मोनी जून, प्रोफेसर व वैश्य महिला महाविद्यालय की प्राध्यापिका सुरजीत नीमा, खेल अधिकारी मुकेश, अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग कोच अनिल धनखड़, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी मनीषा, चेष्टा छिल्लर, कर्मजीत नैन समेत अनेक खेल प्रेमी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *