गणतंत्र दिवस पर जिला में सुरक्षा के व्यापक बन्दोबस्त, करीब 20 स्थानो पर की जाएगी विशेष नाकाबंदी

विशेष संवाददाता चिमन लाल

रोहतक
 
 गणतंत्र दिवस पर जिला पुलिस द्वारा जिला की सुरक्षा के व्यापक बन्दोबस्त किए गए है। जिला की सुरक्षा के लिए पहले से विशेष रूप से करीब 20 स्थानो को चिन्हित कर नाकाबन्दी की गई है। नाकाबंदी सांय से शुरु होकर गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम का समापन होने तक विशेष नाकाबंदी रहेगी। इसके अतिरिक्त मंडल स्तर पर सांपला व महम मे भी गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा। सांपला व महम मे भी सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए है। जिला स्तर पर राजीव गांधी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, सैक्टर-6 में होने वाले जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह के लिए स्टेडीयम के चारो तरफ भी विशेष तौर पर नाकाबन्दी रहेगी। सभी नाकों पर पुलिस जवान हथियार, वाकी टाकी सैट व अन्य आधुनिक उपकरण सहित तैनात होगे। प्रत्येक नाके पर संदिग्घ व्यक्तियों/वाहनों की गहनता से जांच की जाएगी। जिला में तैनात सभी राईडर/पीसीआर निरंतर गस्त में रहेंगी।
       पुलिस अधीक्षक श्री सुरेंद्र सिंह भौरिया ने बताया कि गणतंत्र दिवस को ध्यान में रखते हुए सभी पुलिस अधिकारियों को सुरक्षा के संबंध में सख्त दिशा-निर्देश जारी किए है। सभी राजपत्रित अधिकारी, प्रभारी थाना/चौकी अपने-अपने ईलाका में प्रभावी रुप से गश्त व चैकिंग करेगे। अपने ईलाके में पडने वाले सभी होटल, रेस्टोरैन्ट, सराय, धर्मशाला, ढाबे आदि की निरंतर चैकिंग की जा रही है। ऐसे स्थानों पर ठहरने वाले सभी लोगो का रिकार्ड चैक किया जा रहा है तथा संदिग्घ व्यक्तियों बारे तस्दीक की जा रही है। आदतन अपराधियों व दुष्चरित्र व्यक्तियों पर निगरानी रखी जा रही है। विशेष जांच टीम भी तैयार की गई है जो रेलवे स्टेशन, बस स्टेंड, बाजार, मॉल व अन्य महत्वपूर्ण स्थानों की गहनता से जांच कर रही है। अत्याधुनिक हथियारों से लैस स्वाट टीम, जो आधुनिक हथियारों से लैस है, शहर में निरंतर गश्त कर रही है।
       राजीव गांधी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स मे होने वाले जिला स्तरीय कार्यक्रम में जिला पुलिस द्वारा सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए है। राजीव गांधी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स स्थित एथेलेटिक्स ग्राउंड के गेट नंबर-3 केवल वीआईपी व प्रशासनिक अधिकारी के प्रवेश के लिए आरक्षित किया गया है। राजीव गांधी स्पोर्टस कॉम्पलेक्स के गेट नम्बर 1 से आमजन प्रवेश कर सकेगे।प्रतिभागी एथेलेटिक्स ग्राउंड के गेट नंबर 1 से व आमजन एथेलेटिक्स ग्राउंड के गेट नंबर 2 व 4 से ग्राउण्ड के अंदर प्रेवश कर सकते है। ग्राउण्ड के अंदर प्रेवश करने वाले प्रत्येक व्यक्ति की गहनता से जाचं की जाएगी। आमजन के लिए फुटबाल ग्राउंड के पास पार्किंग बनाई गई है। आमजन से अनुरोध है कि पार्किंग स्थल पर ही अपना वाहन पार्क करे।
पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र सिंह भौरिया ने आमजन से अपील करते हुए कहा है कि किसी भी संदिग्घ वस्तु/वाहन आदि को न छूए और न ही किसी अन्य व्यक्ति को छूने दे। संदिग्घ वस्तु, व्यक्ति या वाहन दिखाई देने पर तुरन्त जिला पुलिस डायल 112 या 01262-228113 पर सूचित करे। शहर की सुरक्षा को देखते हुए नाकाबन्दी व चैकिंग के दौरान पुलिस का सहयोग करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *