विशेष संवाददाता चिमन लाल
रोहतक
रोहतक जिला के मकड़ौली प्रखंड के ग्राम किलोई में बजरंग दल द्वारा नशा मुक्ति अभियान की शुरुआत श्री बाबा भोलादास जी महाराज के सानिध्य में हुई। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित श्री हरीश रामकली जी, प्रांत संयोजक बजरंग दल हरियाणा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नशे से होने वाली समस्याओं पर गंभीरता से प्रकाश डाला।उन्होंने बताया कि यह अभियान पूरे भारत में बजरंग दल द्वारा प्रारंभ किया गया है। हरियाणा में नशा एक जटिल और बढ़ती हुई समस्या बनती जा रही है, जिसे समाप्त करने के लिए समाज के सभी वर्गों को एक साथ खड़ा होकर इस बुराई को जड़ से समाप्त करना होगा। जिला मंत्री केशव जी ने उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए कहा कि नशा समाप्त करने के लिए युवाओं को बजरंग दल से जुड़कर संगठित प्रयास करना चाहिए। बजरंग दल सदैव समाज कल्याण, राष्ट्रहित और जनजागरण के कार्यों में अग्रणी रहा है।
कार्यक्रम में जिला प्रचार प्रसार प्रमुख रवि मिश्रा, मकड़ौली प्रखंड संयोजक ऋषि हुड्डा, प्रखंड मंत्री अनिल मुदगिल, शुभम, सन्नी और रोहतक नगर मंत्री रविकांत विशेष रूप से उपस्थित रहे। आए हुए सभी युवाओं को नशे के खिलाफ संकल्प और शपथ का भी सामूहिक आयोजन किया गया।