गांव रिटौली में दो गुटों में हुई गोलीबारी की वारदात

विशेष संवाददाता चिमन लाल

वारदात मे शामिल रहा चौथा आरोपी गिरफ्तार

रोहतक

रोहतक पुलिस की टीम ने गांव रिटौली मे दो गुटो मे हुई गोलीबारी की वारदात मे शामिल रहे चौथे आरोपी को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपी को पेश अदालत किया गया। अदालत के आदेश पर आरोपी को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। प्रभारी सीआईए-2 स्टाफ उप.नि. सतीश कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना प्राप्त हुई की गांव रिटोली में फ्रोंक्स कार सवार 5 युवकों ने फॉर्च्यूनर गाड़ी पर अंधाधुंध फायरिंग की वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस टीम सूचना मिलते ही तुरंत मौके पर पहुंची। वारदात में गोली लगने से घायल युवक दीपक की शिकायत के आधार पर धारा 109, 190, 191(3) बी.एन.एस. व शस्त्र अधिनियम के तहत अभियोग संख्या 561/2025 अंकित कर जाँच शुरू की गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि दीपक की सन्नी निवासी रिटौली के साथ शराब के ठेके में साझेदारी है। सन्नी का गांव रिटौली में शराब का ठेका है। दिनांक 19.12.2025 को सांय दीपक, सन्नी व उसके साथी शराब के ठेके के बाहर गाड़ी से सामान को अनलोड कर रहे थे। तभी फ्रोंक्स कार में सवार 5 युवक हथियारों सहित आए और शराब ठेके के पास खड़ी फॉर्च्यूनर गाड़ी पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। गोली दीपक के पेट व कंधे पर लगी। सन्नी, दीपक व अन्य ने भागकर जान बचाई। वारदात के दौरान फ्रोंक्स कार सवार दो युवकों को भी गोली लगी। वारदात के बाद पांचों युवक गाडी में बैठकर फरार हो गये। गोली लगने से एक युवक की मौत हो गई तथा दूसरे युवक का झज्जर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। मृतक युवक की पहचान दीपांशु निवासी गांव महराणा, जिला झज्जर के रूप में हुई है। हिमांशु भाऊ व सन्नी रिटौली में लम्बे समय से रंजिश चल रही है। हिमांशु भाऊ फरार चल रहा है। रिटोली गांव स्थित शराब ठेका सन्नी रिटोली ने ले रखा है। शुक्रवार शाम सन्नी ठेके पर था। ठेके पर इसके साथ इसके साथी व ठेके का कर्मचारी मौजूद था। वारदात में करीब 40 राउड फायरिंग हुई है। मामले की जांच पीएसआई शिव द्वारा अमल मे लाई गई। दौराने जांच दिनांक 13.01.2026 को आरोपी रवि पुत्र संजय निवासी रिटोली को गिरफ्तार किया गया है। वारदात मे शामिल रहे तीन आरोपी पहले ही गिरफ्तार हो चुके है।

दोनों गुटो में 2020 से चल रही रंजिश

हिमांशु उर्फ भाउ व सन्नी दोनो एक ही गांव के हैं। 2020 से दोनो में रंजिश चली आ रही है। झगड़े की शुरुआत बसों की किस्तों को लेकर हुआ था। सन्नी ने हिमांशु के चाचा के लड़के बजरंग की हत्या मार्च 2022 में की थी। उसका बदला लेने के लिए हिमांशु ने सन्नी के साथी हंसराज की हत्या की थी। उसके बाद से दोनो के बीच लगातार रंजिश चली आ रही है। इसी साल जून महीने में सन्नी के चाचा का मर्डर किया था। अभी तक रंजिश में तीन मर्डर हो चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *