घरों में घुसकर चोरी करने वाला शातिर घरेलू चोर गिरफ्तार, 7 चोरी के मोबाइल बरामद

नई दिल्ली, 4 अगस्त। उत्तर-पश्चिम जिले की अशोक विहार थाना पुलिस ने एक शातिर और सक्रिय बदमाश को गिरफ्तार कर चोरी की 5 वारदातों का खुलासा किया है।

पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान वरुण कश्यप उर्फ चिंटू (29), निवासी अशोक विहार के रूप में हुई है। आरोपी थाना अशोक विहार का सक्रिय BC (Bad Character) है और पहले भी लूट व चोरी के 5 मामलों में शामिल रह चुका है।

1 अगस्त को वजीरपुर गांव, WP-429 में सुबह 4:30 से 5 बजे के बीच घर से 3 मोबाइल चोरी होने की शिकायत मिली थी। शिकायतकर्ता ने वरुण पर शक जताया था। FIR No. 288/2026 दर्ज कर SI मुकुल चौहान की टीम ने तकनीकी जांच के बाद आरोपी को दबोच लिया।

पूछताछ में आरोपी के पास से वारदात से जुड़े 3 मोबाइल बरामद हुए। निशानदेही पर 4 अन्य चोरी के मोबाइल और मिले। कुल 7 मोबाइल बरामद किए गए हैं।

आरोपी ने अशोक विहार इलाके में 8 अन्य चोरियों में भी शामिल होने की बात कबूली है, जिसकी जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *