चोरी की वारदातो को अंजाम देने वाले आरोपी को चोरीशुदा मोटरसाइकिल सहित किया गिरफ्तार

विशेष संवाददाता चिमन लाल

आरोपी से मोटरसाइकिल चोरी की अन्य 09 वारदातो का हुआ खुलासा, चोरीशुदा 10 मोटरसाइकिल बरामद

रोहतक

रोहतक पुलिस की टीम ने सूचना के आधार पर नाकाबंदी करते हुये चोरी की वारदातो को अंजाम देने वाले आरोपी को चोरीशुदा मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से अन्य 09 मोटरसाइकिल चोरी की वारदातो का खुलासा हुआ है। आरोपी से 10 मोटरसाइकिल बरामद हुई है। आरोपी को पेश अदालत किया गया है। प्रभारी थाना लाखनमाजरा निरीक्षक समरजीत सिंह ने बताया कि मुख्य सिपाही रविन्द्र के नेतृत्व मे पुलिस टीम लाखनमाजरा चौक के पास गश्त मे मौजूद थी। दौराने गश्त सूचना मिली की युवक चोरीशुदा मोटरसाइकिल सहित गांव बैंसी की तरफ से लाखनमाजरा की तरफ आ रहा है। सूचना के आधार पर लाखनमाजरा रेलवे फ्लाई ओवर के पास नाकाबंदी करते हुए वाहनो की चैकिंग करनी शुरु की। गांव बैंसी की तरफ से आ रहे युवक को मोटरसाइकिल सहित काबू किया गया। युवक की पहचान अनिल उर्फ प्रदेशी पुत्र अजीत निवासी भैणी चन्द्रपाल के रुप मे हुई। जांच मे आरोपी से मोटरसाइकिल चोरी हुई मिली। आरोपी ने मोटरसाइकिल करीब एक महीना पहले सिविल अस्पताल महम से चोरी की थी। आरोपी से गहनता से पूछताछ करने पर मोटरसाइकिल चोरी की अन्य 09 वारदातो का खुलासा हुआ है।

वारदाते

  1. आरोपी ने बवानी खेडा बस स्टैंड के पास से मोटरसाइकिल चोरी करने की वारदात को अंजाम दिया। जिस संदर्भ मे आरोपी के खिलाफ थाना बवानी खेडा मे अभियोग संख्या 48/2025 अंकित है।
  2. आरोपी ने काली देवी अस्पताल से मोटरसाइकिल चोरी करने की वारदात को अंजाम दिया। जिस संदर्भ मे आरोपी के खिलाफ थाना सिटी हांसी मे अभियोग संख्या 417/2025 अंकित है।
  3. आरोपी ने बस स्टैंड हिसार से मोटरसाईकिल चोरी करने की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी के खिलाफ थाना सिटी हिसार मे अभियोग संख्या 257/2025 अंकित है।
  4. आरोपी ने घंटाघर, भिवानी से मोटरसाइकिल चोरी करने की वारदात को अंजाम दिया। जिस संदर्भ मे आरोपी के खिलाफ अभियोग संख्या 207/2025 अंकित है।
  5. आरोपी ने जुलाना से मोटरसाइकिल चोरी करने की वारदात को अंजाम दिया। जिस संदर्भ मे आरोपी के खिलाफ थाना जुलाना मे अभियोग संख्या 147/2025 अंकित है।
  6. आरोपी ने बरोदा रोड गोहाना से मोटरसाइकिल चोरी करने की वारदात को अंजाम दिया। जिस संदर्भ मे आरोपी के खिलाफ शहर गोहाना मे 404/2025 अंकित है।
  7. आरोपी ने भगत सिंह चौक, झज्जर से मोटरसाइकिल चोरी करने की वारदात को अंजाम दिया। जिस संदर्भ मे आरोपी के खिलाफ थाना शहर झज्जर मे अभियोग संख्या 285/2025 अंकित है।
  8. आरोपी ने सिविल अस्पताल महम से मोटरसाइकिल चोरी करने की वारदात को अंजाम दिया। जिस संदर्भ मे आरोपी के खिलाफ थाना महम मे अभियोग संख्या 381/2025 अंकित है।
  9. आरोपी ने बरोदा चौक, गोहाना से मोटरसाइकिल चोरी करने की वारदात को अंजाम दिया। जिस संदर्भ मे आरोपी के खिलाफ थाना शहर गोहाना मे अभियोग संख्या 360/2020 अंकित है।
  10. आरोपी ने महेन्द्रगढ मे स्थित अस्पताल से मोटरसाइकिल चोरी करने की वारदात को अंजाम दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *