जनता के द्वार पर पुलिस: हर थाने में शनिवार को ‘थाना दिवस-जनसुनवाई’

दिल्ली पुलिस ने अपनी नागरिक-केंद्रित पहल ‘थाना दिवस-जनसुनवाई’ को और अधिक सशक्त रूप से जारी रखा है। पखवाड़ा कार्यक्रम दिल्ली पुलिस न्यूज लाइन की लीड स्टोरी के अनुसार, राजधानी के सभी छह पुलिस रेंजों के प्रत्येक थाने में हर शनिवार को साप्ताहिक जनसुनवाई सत्र आयोजित किए जा रहे हैं।

इस पहल का मुख्य उद्देश्य पुलिस सेवाओं तक आम नागरिक की पहुंच को सुगम बनाना, जन-संपर्क को और मजबूत करना तथा जनता की शिकायतों का त्वरित और प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करना है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर थानाध्यक्ष स्वयं जनता से रूबरू होकर उनकी समस्याओं को सुन रहे हैं और मौके पर ही समाधान का प्रयास किया जा रहा है।

इस पखवाड़े के अंक में दिल्ली पुलिस की कई बड़ी उपलब्धियों और सराहनीय कार्यों को भी प्रमुखता से प्रकाशित किया गया है –

  1. रोहिणी जिला – नरेला के प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड का खुलासा। पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
  2. दक्षिण-पूर्वी जिला – नशा तस्करी के बड़े गिरोह का भंडाफोड़। कार्रवाई में 1.383 किलोग्राम स्मैक और 3.71 करोड़ रुपये से अधिक की नकदी बरामद।
  3. पश्चिमी जिला – भगोड़े अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’। 48 घंटे के विशेष अभियान में कई उद्घोषित अपराधियों को दबोचा गया।
  4. IFSO यूनिट – हीरो फिनकॉर्प लिमिटेड के साथ 12.84 करोड़ रुपये की साइबर धोखाधड़ी करने वाले अंतरराज्यीय साइबर ठग सिंडिकेट का पर्दाफाश।
  5. आर्थिक अपराध शाखा (EOW) – ऑनलाइन निवेश पोर्टल के जरिए कई लोगों से 3.78 करोड़ रुपये की ठगी करने वाले शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
  6. उत्तर-पश्चिम जिला – पुलिसकर्मी पर हमला करने वाले 2 शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा।
  7. शाहदरा जिला – थाना कृष्णा नगर क्षेत्र में हुई सनसनीखेज लूट की वारदात का महज 08 घंटे में खुलासा, आरोपियों की गिरफ्तारी।
  8. उत्तरी जिला – साइबर ठगी नेटवर्क में शामिल म्यूल अकाउंट ऑपरेटरों और सिम कार्ड वितरकों को गिरफ्तार कर बड़े नेटवर्क पर शिकंजा कसा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *