विशेष संवाददाता चिमन लाल
झज्जर
थाना सदर झज्जर के अंतर्गत पुलिस चौकी दुलीना की टीम ने दो आरोपियों को जानलेवा हमला करने के मामले में गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए चौकी प्रभारी दुलीना उप निरीक्षक रविंद्र कुमार ने बताया कि धर्मदेव निवासी दादरी तौए ने शिकायत देते हुए बताया कि 19 नवंबर 2025 की दोपहर उसका लड़का आशीष थार गाड़ी लेकर गांव नगला में साइट की बोलकर गया था। कुछ समय बाद सुचना प्राप्त हुई कि उसके लड़के का नंगला रोड नजदीक रामदास कॉलोनी दादरीतौए के पास झगड़ा हो गया है। जिसे गंभीर चोट लगने के कारण झज्जर से रोहतक रेफर कर दिया गया है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए थाना सदर झज्जर में आपराधिक मामला दर्ज किया गया। दर्ज मामले पर कार्रवाई करते हुए चौकी दुलीना मे तैनात सहायक उप निरीक्षक संजय कुमार की पुलिस टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सुनील व मोहित निवासी दादरी तौर के तौर पर की गई। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अदालत झज्जर में पेश किया गया। माननीय अदालत के आदेश अनुसार आरोपी मोहित को न्यायिक हिरासत मे भेज दिया गया व दूसरे आरोपी सुनील को पूछताछ के लिए 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया।