झज्जर पुलिस ने दो देशी पिस्तौल व 10 जिंदा कारतूस के साथ किया एक आरोपी को गिरफ्तार

विशेष संवाददाता चिमन लाल

आरोपी पर आधा दर्जन से ज्यादा अपराधिक मामले दर्ज, पूछताछ के लिए चार दिन के लिए पुलिस रिमांड कर लिया

बहादुरगढ़

सीआईए वन बहादुरगढ़ की पुलिस टीम ने थाना शहर बहादुरगढ़ के एरिया से अवैध हथियार के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है । मामले की जानकारी देते हुए सीआईए वन बहादुरगढ़ प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि पुलिस आयुक्त झज्जर डॉ राजश्री सिंह द्वारा जिला में अवैध असला रखने वाले वांछित आरोपियों को पकड़ने के संबंध में कड़े दिशा निर्देश दिए गए थे। पुलिस आयुक्त के दिशा निर्देशों की पालना करते हुए सीआईए वन बहादुरगढ़ की पुलिस टीम थाना शहर बहादुरगढ़ के एरिया में मौजूद थी। पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली कि सन्नी निवासी गोहाना अवैध हथियार लिए हुए कहीं जाने की फिराक में बस स्टैंड के पास खड़ा हुआ हैं। गुप्त सूचना पर तत्परता से कार्रवाई करते हुए सीआईए वन बहादुरगढ़ मे तैनात मुख्य सिपाही संदीप कुमार अपनी टीम के साथ उपरोक्त स्थान पर पहुचा और एक व्यक्ति को शक कि बिनाह पर काबू किया गया। जिसकी पहचान उपरोक्त के तौर पर की गई। पकड़े गए व्यक्ति की तलाशी ली गई तो उससे दो अवैध हथियार व 10 जिंदा कारतूस बरामद हुए। अवैध हथियार के साथ पकड़े गए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए थाना शहर बहादुरगढ़ में शस्त्र अधिनियम के तहत आपराधिक मामला दर्ज किया गया। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ कार्यवाही करते हुए उसे अदालत बहादुरगढ़ में पेश किया गया। माननीय अदालत के आदेश अनुसार आरोपी को पूछताछ के लिए चार दिन के पुलिस रिमांड कर लिया।प्राथमिक जांच में सामने आया कि आरोपी पर पहले भी चंडीगढ़, सोनीपत, झज्जर ओर दिल्ली में कई धाराओं के तहत करीब सात आपराधिक मामले दर्ज हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *