झण्डेलाला देवी मंदिर के मीडिया प्रमुख, नन्द किशोर सेठी ने बताया कि आज 28 जुलाई को झण्डेवाला देवी मन्दिर में सावन मास के तीसरे सोमवार को भी भगवान शंकर का रूद्राभिषेक किया गया। आज विषेश रूप से उपर व नीचे प्राचीन गुफा वाले शिवालय में भक्तों नें बडी श्रद्धा के साथ पूजन किया।
प्राचीन गुफा वाले शिवालय में केवल उंही भक्तों द्वारा अभिषेक करवाया गया जिन्हों नें इस की पहले से बुकिंग करवा रखी थी। ऊपर नये शिवालय में प्रात से ही भक्त भारी संख्या मे शिवलिंग पर दूध व जल चढा रहे थे और यह क्रम सारा दिन चलता रहा।
सावन मास के पहले सोमवार से अंतिम सोमवार तक प्रति सोमवार गुफा वाले शिवालय में पांच बार रूदराभिषेक किया जा रहा है ।
चूंकि सोमवार को भगवान शंकर का दिन माना जाता है इसलिये सोमवार का सावन में विशेष महत्व है, भगवान शंकर भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं।
आज सारा दिन मंदिर में जल चढाने भक्त आते रहे और ऊपर वाले शिवालय में जल चढाते रहे।। भक्तों की सहायता व मार्गदर्शन के लिये मंदिर के सेवादार सारा दिन डटे रहै।