प्रात काल से ही भक्तों की भीड मंदिर में भगवान के बाल रूप लडडू गोपाल के दर्शन कर झूला झुलाने का आनंद ले रहे थी। फूल बंगला वाली झांकी में भी नन्द लला जी की प्रतिमा विराजमान थी। वहां भी भारी भीड थी।
नन्द किशोर सेठी, प्रमुख,प्रचार विभाग,झण्डेवाला देवी मंदिर में दिन में दस बजे से बारह बजे तक मंदिर की महिला मंडली द्वारा भजन- कीर्तन किया गया। बारह बजे भगवान श्री कृष्ण की आरती की गयी और उपस्थित सभी को प्रसाद दिया गया। सरकारी दिशानिर्देशों को ध्यान में रखते हुऐ भंडारे का पैक्ड प्रसाद सभी को वितरित क्या गया।