विशेष संवाददाता चिमन लाल
अवैध पीवीसी भंडारण पर प्रशासन हुआ सख्त
बहादुरगढ़,
बहादुरगढ़ में झज्जर रोड पर अवैध पीवीसी गोदाम में आग की घटना का जिला प्रशासन ने कड़ा संज्ञान लिया है। डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने एसडीएम बहादुरगढ़, डीएमसी झज्जर और प्रदूषण नियंत्रण विभाग को तत्काल कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। डीसी ने कहा कि सभी अवैध पीवीसी गोदामों को सील करने के लिए विशेष अभियान चलाएं और आरोपियों के विरुद्ध नियमानुसार कानूनी कार्यवाही भी अमल में लाई जाए। प्रदूषण विभाग ने झज्जर रोड पर स्थित अवैध पीवीसी गोदाम के मालिक को नोटिस दे दिया है और नियमानुसार कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है।
डीसी ने कहा कि प्रशासन द्वारा बहादुरगढ़ में प्लास्टिक के अवैध भंडारण और परिवहन पर पाबंदी लगाई हुई है। पिछले तीन महिनों में 70 से अधिक अवैध पीवीसी गोदाम व फैक्ट्री सील करते हुए कार्यवाही की गई है। उन्होंने कहा कि भविष्य में अपने दायित्व के प्रति लापरवाह और प्रशासन के आदेशों की अवहेलना करने वाले अधिकारियों पर भी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।