डीसीपी बहादुरगढ़ मयंक मिश्रा ने किया नाको और डायल 112 का औचक निरीक्षण

विशेष संवाददाता चिमन लाल

बहादुरगढ़

पुलिस उपायुक्त बहादुरगढ़ मयंक मिश्रा ने बुधवार की देर रात को बहादुरगढ़ जॉन के नाको और डायल 112 का औचक निरीक्षण किया। इस दौरे का मुख्य उद्देश्य कर्मचारियों से उनके कार्यस्थल की परिस्थितियों और उनकी समस्याओं के बारे में प्रत्यक्ष जानकारी प्राप्त करना था। इस दौरान डीसीपी मयंक मिश्रा ने नाको पर तैनात कर्मचारियों से बातचीत की और उनके सुझाव व शिकायतें सुनीं। कर्मचारियों ने कार्य संचालन में आने वाली चुनौतियों और सुरक्षा संबंधी मुद्दों के बारे में पुलिस उपायुक्त मयंक मिश्रा को जानकारी दी। डीसीपी मयंक मिश्रा ने कहा कर्मचारियों की समस्याओं का समय पर समाधान हमारी प्राथमिकता है। हम सुनिश्चित करेंगे कि सभी कर्मचारियों को बेहतर कार्य वातावरण और आवश्यक संसाधन उपलब्ध हों। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जो भी समस्याएं तत्काल हल की जा सकती हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर सुलझाया जाए। डीसीपी मयंक मिश्रा ने डायल 112 पर तैनात कर्मचारियों को सतर्क रहने, त्वरित प्रतिक्रिया देने और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि रात के समय पुलिस की उपस्थिति और सक्रियता नागरिकों के मनोबल और सुरक्षा के लिहाज से महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा डायल 112 के कर्मचारी हमारी नजर के सबसे महत्वपूर्ण अंग हैं। उनका समय पर, सतर्क और जिम्मेदार रवैया समाज में कानून व्यवस्था बनाए रखने में अहम भूमिका निभाता है। उन्होंने नाको और डायल 112 पर तैनात कर्मचारियों को यह भी निर्देश दिये कि सभी आवश्यक प्रक्रियाओं का पालन करते हुए तैनाती में पूरी तत्परता और अनुशासन बनाए रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *