दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच (AEKC) ने 50 लाख रुपये की बंदूक की नोक पर लूट के मामले में वांछित खूंखार बदमाश शराफत अली उर्फ मामा (42) को गिरफ्तार किया है।
आरोपी 2015 से फरार था। वह हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा था और 01/10/2015 को दिल्ली हाईकोर्ट से मेडिकल आधार पर पैरोल पर बाहर आया था, जिसके बाद सरेंडर नहीं किया। वह खजूरी खास और सिविल लाइंस थाने में भगोड़ा घोषित था।
ऐसे पकड़ा गया:
क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि आरोपी गाजियाबाद से सराय काले खां की ओर आएगा। टीम ने 30 अगस्त की रात करीब 11:20 बजे DND फ्लाईओवर लूप, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर घेराबंदी कर उसे काली सुजुकी एक्सेस स्कूटी पर पकड़ा। तलाशी में एक देसी पिस्टल और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।
अपराधिक रिकॉर्ड:
पुलिस के अनुसार, आरोपी ने 07/03/2026 को खजूरी खास में 50 लाख की लूट की थी। इससे पहले 2007 में श्रीनिवासपुरी में 3 किलो सोना लूटते समय विरोध करने पर युवक को गोली मारकर हत्या कर दी थी, जिसमें उसे उम्रकैद हुई थी। वह नंद नगरी में लूट के मामले में 4 साल की सजा भी काट चुका है।
इस संबंध में क्राइम ब्रांच थाने में आर्म्स एक्ट में FIR No. 210/2026 दर्ज की गई है।