दिल्ली : अरुण जेटली स्टेडियम के बाहर टिकटों की कालाबाजारी पर शिकंजा, 19 दलाल पकड़े गए

नई दिल्ली, 18 सितंबर 2026

भारत-अफगानिस्तान फ्रेंडशिप कप T-20 मैच के दौरान टिकटों की कालाबाजारी करने वाले दलालों पर दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।

मध्य जिला पुलिस के आईपी एस्टेट थाने की टीम ने स्टेडियम के आसपास चलाए विशेष अभियान में 19 आरोपियों को पकड़ा है। इनके पास से 71 मैच टिकट और 7400 रुपये नकद बरामद हुए हैं। इस संबंध में 13 FIR दर्ज की गई हैं।

डीसीपी सेंट्रल रोहित राजबीर सिंह के अनुसार, दिल्ली गेट मेट्रो स्टेशन, एमजी मार्ग, बीएसजेड मार्ग और जेपीएन पार्क के आसपास टिकटों की ब्लैक में बिकने की खुफिया जानकारी मिली थी।

एसीपी कमला मार्केट राजीव भारद्वाज के निर्देश पर एसएचओ नरेश कुमार की देखरेख में स्पेशल एंटी-टूटिंग टीम बनाई गई। टीम का नेतृत्व एसआई विक्रम और एसआई योगेश पूनिया ने किया।

पुलिस ने खुफिया निगरानी और डिकॉय कस्टमर के जरिए दलालों को रंगे हाथ पकड़ा। जांच में पता चला कि आरोपी सस्ते दाम पर टिकट खरीदकर दर्शकों को महंगे दाम पर बेच रहे थे।

तीन दिन चला ऑपरेशन:

  • 13 सितंबर को: 4 केस दर्ज, 5 आरोपी गिरफ्तार, 29 टिकट बरामद
  • 15 सितंबर को: 6 केस दर्ज, 10 आरोपी गिरफ्तार, 31 टिकट बरामद
  • 17 सितंबर को: 3 केस दर्ज, 4 आरोपी गिरफ्तार, 11 टिकट बरामद
  • सभी आरोपियों पर दिल्ली पर्यटकों के विरुद्ध दलाली एवं कदाचार निवारण अधिनियम, 2010 की धारा 4(C) के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस टिकटों के सोर्स और सप्लाई चेन की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *