दिल्ली के झण्डेवाला देवी मंदिर मे शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन माँ भगवती के द्वितीय स्वरूप माँ ब्रह्मचारिणी की आराधना व पूजा-अर्चना

बद्री भगत झण्डेवाला देवी मंदिर मे शारदीय नवरात्र मेला कल 22.09.2025 से आरम्भ हुआ । आज नवरात्र के दूसरे दिन माँ भगवती के द्वितीय स्वरूप माँ ब्रह्मचारिणी की आराधना व पूजा-अर्चना पूर्ण विधि – विधान के साथ की गई ।  घोर तपस्या करने के कारण इन्हें तपश्चारिणी अथवा ब्रह्मचारिणी नाम से अभिहित किया गया l

दर्शनार्थियों के मंदिर मे प्रवेश हेतु रानी झाँसी मार्ग, देशबंधु गुप्ता मार्ग व वरुणालय की और से व्यवस्था की गई है l भक्त अपनी बारी की प्रतीक्षा मे खड़े रहे l लाइनों मे भक्तों के लिए पीने का पानी की व्यवस्था की गई है ।

झण्डेवाला मैट्रो स्टेशन से आने-जाने वाले भक्तो के लिए निशुल्क ई-रिक्शा की व्यव्स्था की गई है।

प्रात: 4:00 बजे से रात्रि 12.00 बजे तक के सारे कार्यकर्मों का सीधा प्रसारण झण्डेवाला देवी मंदिर यूट्यूब चैनल व फेसबुक पर किया गया l

किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिये भक्तों की सुविधा हेतु First Aid की व्यवस्था की गई है। 

मंदिर के अंदर और बाहर भव्य सज्जा की गई है जो भक्तों के लिए विशेष आकर्षण का बिंदु है।

इस बार प्रसाद स्वरुप मंदिर की ओर से पंजीरी की व्यवस्था की गई है जो व्रती एवं अन्य सभी द्वारा उपयोग की जा सकती है।

भक्तों के लिये मंदिर में आनलाईन दर्शन बुकिंग की व्यवस्था भी की गई है। भक्त अपनी सुविधा अनुसार  बुकिंग करके निश्चित समय पर निश्चित द्वारा से सीधे मंदिर में प्रवेश कर मां के दर्शन कर सकेंगे।

कल 24. 09. 2025 को देवी के तृतीय स्वरूप –  मां के चन्द्रघण्टा स्वरूप की पूजा-अर्चना, विधि – विधान के साथ की जायेगी l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *