दिल्ली के झण्डेवाला देवी मंदिर में नवरात्र के अंतिम दिन माँ के नवें स्वरूप “माँ सिद्धिदात्री ’’ का श्रृंगार व पूजा अर्चना

राजधानी स्थित प्राचीन एवं ऐतिहासिक झण्डेवाला देवी मंदिर मे आज नवरात्र के अंतिम दिन माँ के नवें स्वरूप “माँ सिद्धिदात्री ’’ का श्रृंगार व पूजा अर्चना पूर्ण विधि-विधान के साथ की गई l माँ सिद्धिदात्री कमल पुष्प पर विराजमान अपने साधकों को समस्त सिद्धियाँ प्रदान करने में समर्थ हैं l देवी पुराण के अनुसार भगवान शिव ने इनकी कृपा से ही सिद्धियो को प्राप्त किया था । इन्ही की अनुकंपा से ही भगवान शिव का आधा शरीर देवी का हुआ और “अर्धनारीश्वर’’ नाम से प्रसिद्ध हुआ ।

नवरात्र का अंतिम दिन महत्वपूर्ण माना जाता है क्योकि आज माँ की उपासना करने से साधारण भक्तों की मनचाही मुरादें भी पूरी होती है l उन्हें सुख–समृद्धि प्राप्त होती है l झण्डेवाला देवी मंदिर में पूरे नौं दिन माँ के नौं स्वरूपों का पूजन किया जाता है और नवरात्र पर्व संपन्न होता है । आज भी सारा दिन भक्त माँ के दर्शन करने आते रहे और मंदिर के सभी कार्यक्रमों का सीधा प्रसारण मंदिर यूट्यूब चैनल, फेसबुक व वेबसाईट पर किया गया ।

मंदिर की सभी व्यवस्थाएं सुचारु रूप से चलती रही हैं।

माँ के भक्त श्री अशोक भारद्वाज जी एंड पार्टी द्वारा दोपहर 12.00 बजे से सांय 4.00 बजे तक दुर्गा स्तुति के पाठ का आयोजन मंदिर मे किया गया l

                                                              

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *