बीते शनिवार 27 अप्रैल को नई दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से भाजपा की प्रत्याशी बांसुरी स्वराज का भव्य रोड शो पहाड़ गंज के विभिन्न हिस्सों से होकर गुजरा । ये रोड शो बसंत रोड रेलवे कॉलोनी से शुरू होकर मैन बाजार पहाड़ गंज होते हुए मोतिया खान पर जाकर संपन्न हुआ। इस दौरान स्थानीय लोगों का भारी समर्थन देखने को मिला। लोगो द्वारा बांसुरी स्वराज का जगह जगह भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर करोल बाग जिला अध्यक्ष सुनील कक्कड़, पहाड़ गंज निगम पार्षद मनीष चड्ढा , भाजपा पहाड़ गंज मंडल के अन्य पदाधिकारी व अन्य कार्यकर्ता, महिला मोर्चा भी मौजूद रहे। भाजपा के इस रोड में स्थानीय लोगो की भारी संख्या को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि भाजपा की एक तरफा जीत निश्चित है। आखिर क्यों ना हो ,इस भारी जन समूह का रोड शो में मौजूद होने का श्रेय जाता है पहाड़ गंज के नव निर्वाचित निगम पार्षद मनीष चड्ढा द्वारा क्षेत्र में विकास कार्यों का अपने तन मन धन से लोगो की सेवा करना और विकास कार्यों को करना। यही वजह है कि पहाड़ गंज में भाजपा को जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है।
दिल्ली के पहाड़ गंज में नई दिल्ली लोकसभा भाजपा प्रत्याशी बांसुरी स्वराज का भव्य रोड शो, लोगो का मिला भारी जन समर्थन
