दिल्ली के रोहिणी में 19 किलो अवैध पटाखे बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली/रोहिणी, 30 अक्टूबर।

रोहिणी जिले की नारकोटिक्स स्टाफ टीम ने अवैध पटाखा बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 19 किलोग्राम पटाखे बरामद कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

शशांक जयसवाल डीसीपी रोहिणी जिला के अनुसार, एसीपी ऑपरेशन अजमेर सिंह के पर्यवेक्षण में इंस्पेक्टर राकेश के नेतृत्व में विशेष स्टाफ की टीम ने यह कार्रवाई की। 27 अक्टूबर की रात एसआई राहुल मलिक, हेड कांस्टेबल अमित सहरावत, अमित माथुर, पुनीत और कांस्टेबल नजमुद्दीन सेक्टर-20, रोहिणी स्थित मदर डेयरी चौक के पास गश्त पर थे।

गश्त के दौरान टीम ने चौक के कोने पर बेंच पर बैठे एक व्यक्ति को ग्राहकों को पटाखे बेचते देखा। लाइसेंस के बारे में पूछे जाने पर वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। पूछताछ में उसकी पहचान महेश (48), निवासी सेक्टर-20, रोहिणी के रूप में हुई। तलाशी में जमीन पर और कार्टन में रखे विभिन्न प्रकार के पटाखे बरामद हुए, जिनका कुल वजन 19 किलोग्राम पाया गया।

इस संबंध में थाना अमन विहार में FIR No. 499/2026, धारा 9B विस्फोटक अधिनियम और धारा 288 BNS के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *