दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने नकली RO फिल्टर बनाने वाली फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,फैक्ट्री मालिक मोहम्मद तबरेज गिरफ्तार

दिल्ली: क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, नकली RO फिल्टर बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़। दिल्ली क्राइम ब्रांच की ARSC टीम ने पुल प्रहलादपुर इलाके में छापा मारकर नकली RO फिल्टर बनाने और बेचने वाली फैक्ट्री-गोदाम का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मौके से फैक्ट्री मालिक मोहम्मद तबरेज को गिरफ्तार किया है।छापेमारी के दौरान Kent, Aqua Guard और Havells कंपनियों के कुल 2,932 नकली RO फिल्टर, बड़ी मात्रा में पैकेजिंग मटेरियल, फिल्टर कैप और ब्रांडिंग मशीनें बरामद की गईं। कंपनियों के अधिकृत प्रतिनिधियों ने बरामद फिल्टर को नकली बताया।

बरामदगी में:

  • 1,928 Kent RO फिल्टर
  • 738 Aqua Guard फिल्टर
  • 266 Havells फिल्टर
  • 1,372 Kent फिल्टर कैप
  • 7,300 पैकेजिंग मटेरियल
  • 2 पैकेजिंग ब्रांडिंग मशीनें शामिल हैं।

आरोपी मोहम्मद तबरेज मूल रूप से बिहार का रहने वाला है और पिछले 8-9 महीनों से किराए के गोदाम में नकली फिल्टर तैयार कर रहा था। इस मामले में थाना क्राइम ब्रांच में FIR दर्ज कर आगे की जांच जारी है।

साभार तनसीम हैदर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *