नई दिल्ली, 31 अक्टूबर 2026
दिल्ली पुलिस सेवानिवृत्त राजपत्रित अधिकारी संघ (DPRGOA) ने स्पष्ट किया है कि अधिवक्ताओं और दिल्ली पुलिस अधिकारियों के बीच चल रहे विवाद के संबंध में 2 नवंबर 2026 को दिल्ली में कहीं भी प्रदर्शन, धरना या घेराव करने की संघ की कोई योजना नहीं है।
संघ के उपाध्यक्ष, पूर्व डीसीपी दिल्ली पुलिस श्री एल. एन. राव ने सभी संबंधितों को संबोधित करते हुए कहा –
“JAI HIND to all concerned. दिल्ली पुलिस सेवानिवृत्त राजपत्रित अधिकारी संघ (DPRGOA) की ओर से यह पूर्णतः स्पष्ट किया जाता है कि हमारा 2 नवंबर 2026 को दिल्ली में किसी भी स्थान पर प्रदर्शन या धरना/घेराव आदि करने का कोई कार्यक्रम नहीं है।”
उन्होंने आगे कहा कि DPRGOA हर ऐसी समस्या का शांतिपूर्ण वातावरण में संवाद के माध्यम से तथा कानून के अनुसार निष्पक्ष एवं न्यायसंगत जांच की प्रक्रिया से समाधान में विश्वास रखता है, जिसमें दिल्ली पुलिस के सभी अधिकारियों/कर्मचारियों की गरिमा और सम्मान को बनाए रखा जाए।