राजधानी दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार ने ‘ड्राई-डे’ (शराबबंदी वाले दिनों) की लिस्ट में संशोधन किया है। संशोधित लिस्ट में होली के दिन को सूची से बाहर कर दिया है। सरकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार 4 मार्च को होली के अवसर पर राजधानी में शराब की दुकानें खुली रहेंगी। दिल्ली के आबकारी विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बीते मंगलवार को यह जानकारी दी है। इस साल जनवरी में जारी किए गए एक आदेश के अनुसार, मार्च के अंत तक केवल गणतंत्र दिवस, महाशिवरात्रि, ईद-उल-फितर, राम नवमी और महावीर जयंती ड्राई-डे रहेंगे।
अधिकारी ने कहा, ‘इस होली पर कोई ड्राई-डे नहीं रहेगा और शराब की दुकानें खुली रहेंगी।’ जनवरी में जारी आदेश के अनुसार ही दुकानें बंद होंगी। पिछले कुछ सालों से, होली का दिन दिल्ली में ‘ड्राई-डे’ में शामिल था। राजधानी में शराब की लगभग 750 सरकारी दुकानें हैं।