दिल्ली विश्वविद्यालय के मोतीलाल नेहरू कॉलेज (इवनिंग) ने नॉन-टीचिंग पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों की आवश्यकता जताई है। कॉलेज ने एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर, सीनियर पर्सनल असिस्टेंट, जूनियर असिस्टेंट और लाइब्रेरी अटेंडेंट के लिए वैकेंसी निकाली है।
इस भर्ती की सूचना एक समाचार पत्र में प्रकाशित की गई है। कॉलेज जल्द ही अपनी आधिकारिक वेबसाइट www.mlncdu.ac.in पर वैकेंसी की विस्तृत जानकारी जारी करेगा। इसके बाद, आप शॉर्ट नोटिफिकेशन देख सकते हैं।
डीयू मोतीलाल नेहरू कॉलेज वैकेंसी 2026
पद वैकेंसी
एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर- 01
सीनियर पर्सनल असिस्टेंट- 01
जूनियर असिस्टेंट – 02
लाइब्रेरी अटेंडेंट- 02
डीयू नॉन टीचिंग वैकेंसी में आवेदन कैसे करें?
– सबसे पहले, मोतीलाल नेहरू कॉलेज नॉन-टीचिंग स्टाफ की वैकेंसी के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन विश्वविद्यालय के आधिकारिक पोर्टल dunt.uod.ac.in पर शुरू होगा।
– यदि आप वेबसाइट पर नए हैं, तो पहले आपको अपना अकाउंट बनाना होगा।
– इसके बाद Sign Up विकल्प पर क्लिक करें।
– अपनी ईमेल आईडी, पासवर्ड, और मोबाइल नंबर की जानकारी भरकर कैप्चा कोड वेरिफिकेशन करें।
– पासवर्ड जनरेट होने के बाद, वेबसाइट पर फिर से लॉगिन करें।
– आवेदन शुरू होने पर, आपको Recruitment सेक्शन में मोतीलाल नेहरू कॉलेज (इवनिंग) नॉन-टीचिंग में फॉर्म भरने का विकल्प मिलेगा।
– अब, सभी मांगी गई जानकारी को ध्यानपूर्वक भरें।
– सभी विवरण भरने के बाद, अपना पासपोर्ट साइज कलरफुल फोटोग्राफ, हस्ताक्षर आदि स्कैन करके डॉक्यूमेंट सेक्शन में अपलोड करें।
– इसके बाद, अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क भरें और फॉर्म का प्रिंट आउट निकालकर अपने पास भर्ती प्रक्रिया पूरी होने तक सुरक्षित रखें।
सौ नौकरी नामा