विशेष संवाददाता चिमन लाल
रोहतक
रोहतक पुलिस की टीम ने दुकान से नगदी व अन्य सामान चोरी की वारदात को हल करते हुये वारदात मे शामिल रहे दो आरोपियो को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपियो को पेश अदालत किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। प्रभारी थाना सांपला उप.नि. पकंज कुमार ने बताया कि भैसरु कलां निवासी हरिओम की शिकायत के आधार पर अभियोग अंकित कर जांच शुरु की गई। प्रारंभिक जांच मे सामने आया कि हरिओम मे मैन बस स्टैंड के पास किराणे की दुकान कर रखी है। दुकान के पीछ ही मकान बना रखा है। दिनांक 07.12.2025 को हरिओम अपनी दुकान बंद कर सोने चला गया। दिनांक 08.12.2025 को सुबह के समय हरिओम को अपनी दुकान का ताला टूटा हुआ मिला। दुकान से करीब 19/20 हजार रुपये नही मिले। हरिओम के गांव मे स्थित एक अन्य दुकान से एक एलईडी व करीब 20 हजार रुपये चोरी हुए मिले। इसके अलावा गांव मे अन्य दो घरो से रुपये व मोबाइल फोन चोरी हुए। मामले की जांच पीएसआई बलविन्द्र द्वारा अमल मे लाई गई। दौराने जांच दिनांक 28.01.2026 को आरोपी रुस्तम पुत्र संजय निवासी सांपला व अक्षय पुत्र ईश्वर निवासी सांपला को गिरफ्तार किया गया है।