द्वारका जिलाथाना छावला पुलिस को बड़ी सफलता:डेटिंग ऐप पर हनीट्रैप कर वसूली करने वाले 4 गिरफ्तार, 70,500 रुपये बरामद

नई दिल्ली, 17 सितंबर।

द्वारका जिला के थाना छावला पुलिस ने हनीट्रैप कर जबरन वसूली करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 70,500 रुपये बरामद किए गए हैं।

डीसीपी द्वारका कुशल पाल सिंह के अनुसार, 14 सितंबर को चंद्रभान सिंह निवासी मथुरा, यूपी ने शिकायत दी कि उसकी पहचान QuackQuack App पर एक महिला से हुई थी। महिला ने उसे धंसा मेट्रो स्टेशन बुलाया और फिर नजफगढ़ स्थित एक मकान में ले जाया गया। वहां खुद को पुलिसकर्मी बताकर डरा-धमकाकर उससे UPI और नकद मिलाकर कुल 2.15 लाख रुपये वसूल लिए गए।

शिकायत पर थाना छावला में FIR No. 379/2026 धारा 308(2)/3(5) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए SHO छावला इंस्पेक्टर दलीप कुमार के नेतृत्व में SI विकास, PSI दीक्षा, HC जसवंत, HC सुरेंद्र और WHC कविता की टीम गठित की गई।

टीम ने तकनीकी जांच और फील्ड वर्क से चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपियों ने 1.93 लाख रुपये UPI/बैंक ट्रांसफर और 22,000 रुपये नकद वसूले थे।

पुलिस ने 70,500 रुपये बरामद कर लिए हैं और बाकी रकम वाले बैंक खातों को फ्रीज करा दिया है।

गिरफ्तार आरोपी –

  1. मंदीप पुत्र धर्मपाल, निवासी सोनीपत, हरियाणा, उम्र 38 साल – पूर्व में 4 मामलों में शामिल।
  2. एक महिला, निवासी गाजियाबाद, उम्र 32 साल।
  3. एक महिला, निवासी नजफगढ़, उम्र 42 साल – पूर्व में थाना द्वारका नॉर्थ में मामला दर्ज।
  4. एक महिला, निवासी नजफगढ़, उम्र 40 साल।
  5. पुलिस अन्य पीड़ितों और सह-आरोपियों की तलाश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *