नई दिल्ली। बाहरी-उत्तरी दिल्ली में अवैध शराब के खिलाफ रोहिणी जिले के स्पेशल स्टाफ को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी में शामिल 3 सप्लायरों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने इनके कब्जे से 182 कार्टन (9100 क्वार्टर) अवैध शराब बरामद की है। तस्करी में इस्तेमाल किया जा रहा एक टेंपो और एक स्कूटी भी जब्त की गई है।
एसीपी ऑपरेशंस अजमेर सिंह की देखरेख में इंस्पेक्टर संदीप गोदारा के नेतृत्व में स्पेशल स्टाफ की टीम ने यह कार्रवाई की। टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर जाल बिछाकर आरोपियों को माल सहित पकड़ा।
पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर शराब की सप्लाई चेन और स्रोत का पता लगा रही है।