नारी शक्ति समाज की सच्ची प्रेरणा और प्रगति का आधार : डीडीपीओ

विशेष संवाददाता चिमन लाल

खंड साल्हावास में सहकारिता विभाग के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

झज्जर,

खंड साल्हावास स्थित पैक्स कार्यालय में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि डीडीपीओ निशा तंवर ने कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता कोऑपरेटिव बैंक के सहायक रजिस्ट्रार बीरेंद्र सिंह ने की। मुख्यातिथि डीडीपीओ निशा तंवर ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को स्वास्थ्य, सुरक्षा, आत्मरक्षा और संतुलित खान-पान के प्रति जागरूक करना होता है। उन्होंने महिलाओं को आत्मरक्षा और सुरक्षा, उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूकता तथा बदलते सामाजिक परिवेश में सजग रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति ही समाज की सच्ची प्रेरणा और प्रगति का आधार होती है। उन्होंने कहा कि सभी महिलाएं सेल्फ हेल्प ग्रुप बनाकर अच्छा काम शुरू करें समारोह की अध्यक्षता करते हुए सहकारी समितियों के सहायक रजिस्ट्रार बीरेंद्र सिंह ने कहा कि सहकारी संस्थाएं भी ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने और जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।
इस दौरान यूपीएससी में नव चयनित साल्हावास निवासी दीपक जाखड़ की दादी मां कृष्णा देवी को भी स्मृति चिन्हभेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण और एमडीडी संस्था की ओर से चलाए जा रहे बालविवाह मुक्ति भारत अभियान के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस अवसर पर ब्लॉक समिति चेयरमैन मुनेश देवी, साल्हावास सरपंच सुदेश कुमारी, नेहरू पीजी कॉलेज से असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ प्रियंका, सहायक सहकारी शिक्षा अधिकारी सत्यनारायण यादव, पूर्व पार्षद माया यादव, कमला नागर, पैक्स प्रबंधक नत्थू सिंह सहित सहकारी समितियों के पदाधिकारी व अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *