निरीक्षक सतीश कुमार ने खिलाड़ियों को नशे से दूर रहने, यातायात के नियमों का पालन करने व साइबर क्राइम के बारे में किया जागरूक

विशेष संवाददाता चिमन लाल

बहादुरगढ़

झज्जर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे जन-जागरूकता अभियान के तहत निरीक्षक सतीश कुमार ने डॉ. भीमराव अंबेडकर स्टेडियम, बहादुरगढ़ में खिलाड़ियों को नशा मुक्ति, सड़क सुरक्षा और साइबर क्राइम से संबंधित विस्तृत जानकारी दी।इह दौरान निरीक्षक सतीश कुमार ने कहा कि खेल भावना से जीवन में अनुशासन और स्वस्थता आती है, और इसी अनुशासन के साथ समाज को नशा-मुक्त बनाने में युवा वर्ग की भूमिका सबसे अहम है। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने और अपने साथियों को भी इसके प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। सड़क सुरक्षा पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि ट्रैफिक नियमों का पालन करना जीवन की सुरक्षा के लिए आवश्यक है। हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग, निर्धारित गति सीमा का पालन, और नशे में वाहन न चलाना ये सभी छोटी बातें बड़े हादसों को रोक सकती हैं।साथ ही, उन्होंने खिलाड़ियों को बढ़ते साइबर अपराधों से सतर्क रहने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर किसी भी संदिग्ध लिंक या कॉल पर विश्वास न करें और किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी होने पर तुरंत पुलिस या साइबर हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क करें। निरीक्षक सतीश कुमार ने कहा कि युवा ही देश का भविष्य हैं और यदि वे सजग रहेंगे तो समाज में अपराध और नशे दोनों को जड़ से समाप्त किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *