नूना माजरा स्कूल के विद्यार्थियों को डीसीपी झज्जर जसलीन कौर ने पढ़ाई और खेलकूद के महत्व बारे किया जागरूक

विशेष संवाददाता चिमन लाल

जिला झज्जर में अब तक 425 व्यक्तियों को किया गया चिन्हित जिनमें से 398 की काउंसलिंग करवाई गई व 133 की दवाइयां शुरू की गई

बहादुरगढ़

गांव नुना माजरा के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें पुलिस मुख्यालय जसलीन कौर आईपीएस बतौर मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंची यहां पहुंचने पर उनका विद्यालय प्रबंधन एवं स्टाफ द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं, विद्यालय स्टाफ तथा गांव के गणमान्य व्यक्तियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। अपने संबोधन में पुलिस उपायुक्त जसलीन कौर ने विद्यार्थियों की सराहना करते हुए हाल ही में पानीपत में आयोजित प्रतियोगिता में चौथा स्थान पाने वाली टीम को ट्रॉफी और प्रमाण पत्र वितरित किए। उन्होंने बच्चों के उत्साह को बढ़ाते हुए कहा कि मेहनत और अनुशासन से ही सफलता सुनिश्चित होती है।कार्यक्रम के दौरान उन्होंने महिला छात्राओं को आत्मनिर्भर और जागरूक बनने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में महिलाओं को अपने अधिकारों की जानकारी होना बेहद आवश्यक है। उन्होंने महिला विरुद्ध अपराध, साइबर क्राइम, और मोबाइल फोन व एआई के माध्यम से फोटो एडिट कर ब्लैकमेलिंग जैसी चुनौतियों के बारे में विस्तार से बताया और इससे निपटने के लिए आवश्यक सावधानियों एवं कानूनी प्रावधानों की जानकारी भी दी।
इस दौरान उन्होंने छात्राओं को पढ़ाई, खेलकूद तथा अन्य रचनात्मक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया, ताकि वे अपने माता-पिता, विद्यालय और समाज का नाम रोशन कर सकें।इसी अवसर पर निरीक्षक सतीश कुमार ने विद्यार्थियों को यातायात नियमों का पालन करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल नियम नहीं, बल्कि जीवन की सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। उन्होंने हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, ओवरस्पीडिंग से बचने और मोबाइल फोन का उपयोग न करने जैसे नियमों पर विशेष बल दिया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस उपायुक्त जसलीन कौर ने नशा पीड़ित युवकों से भी विशेष मुलाकात की और उन्हें नशा छोड़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि नशा न केवल स्वास्थ्य को गंभीर नुकसान पहुँचाता है, बल्कि परिवार, शिक्षा और भविष्य पर भी इसका अत्यंत दुष्प्रभाव पड़ता है।
उन्होंने युवाओं को नशा छोड़कर सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने और समाज में प्रेरणा बनने का संदेश दिया। इस दौरान पुलिस उपायुक्त ने लोगों से अपील की कि वे अपने आसपास किसी को नशा बेचते हुए देखते हैं तो उसकी सूचना तुरंत डायल 112, मानस हेल्पलाइन नंबर 1933 पर दे। वहीं उन्होंने कहां की अगर कोई व्यक्ति नशा छोड़ना चाहता है तो वह झज्जर पुलिस से संपर्क कर सकता है। झज्जर पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा अब तक जिले में 425 ऐसे व्यक्तियों को चिन्हित किया गया है जो नशा करते हैं जिनमें से 398 की काउंसलिंग करवाई जा चुकी है वही इनमें से 133 की दवाई शुरू करवाई गई है। इस कार्यक्रम में गांव नुना माजरा के सरपंच जय भगवान,लोवा खुर्द के सरपंच विनोद,सत्येंद्र दहिया कुलदीप जून नंबरदार और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे, जिन्होंने पुलिस विभाग द्वारा चलाए जा रहे जागरूकता अभियानों की सराहना की और इस प्रकार के कार्यक्रमों को समाज के लिए अत्यंत लाभदायक बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *