पंचायत समिति बहादुरगढ़ के चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर बैठक 29 दिसंबर को

विशेष संवाददाता चिमन लाल

झज्जर,

पंचायत समिति बहादुरगढ़ के चेयरमैन के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव पर विचार किए जाने को लेकर पंचायत समिति के सदन की बैठक 29 दिसम्बर को बहादुरगढ़ में होगी। यह बैठक हरियाणा पंचायती राज अधिनियम, 1994 की धारा 123 तथा हरियाणा पंचायती राज नियम, 1995 के नियम 10 के तहत आयोजित की जा रही है। अतिरिक्त उपायुक्त जगनिवास ने बताया कि पंचायत समिति बहादुरगढ़ के 20 सदस्यों द्वारा अविश्वास प्रस्ताव पर बैठक बुलाने हेतु मांग पत्र प्रस्तुत किया गया है। इसके तहत सदन की बैठक 29 दिसंबर को प्रातः 10 बजे, ब्लॉक विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय, बहादुरगढ़ के प्रथम तल स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित की जाएगी, जिसमें चेयरमैन के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव पर विचार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बैठक के संबंध में सभी संबंधित सदस्यों व अधिकारियों को सूचना जारी कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *