पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह ने इंस्टीट्यूट व लाइब्रेरी प्रभारियों के साथ की बैठक, नियमों के पालन के दिए सख्त निर्देश

विशेष संवाददाता चिमन लाल

झज्जर

झज्जर जिला में संचालित सभी शैक्षणिक संस्थानों और लाइब्रेरी में नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह ने कमिश्नर कार्यालय स्थित सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। इस बैठक में जिले के सभी इंस्टीट्यूट और लाइब्रेरी के प्रभारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि सभी संस्थान, प्रशासन द्वारा निर्धारित नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करें। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की सुरक्षा सर्वोपरि है और इस विषय में किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विशेष रूप से कोचिंग संस्थानों और लाइब्रेरी में सीसीटीवी कैमरे, अग्नि सुरक्षा उपकरण, आपातकालीन निकास, समय-सीमा और प्रवेश व्यवस्था को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि संस्थान अपने यहाँ अध्ययन करने वाले विद्यार्थियों का पूरा रिकॉर्ड रखें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। नियमों के उल्लंघन की स्थिति में संबंधित संस्थान के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश भी दिए।बैठक में उपस्थित अधिकारियों ने संस्थान प्रभारियों से प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। अंत में सभी प्रभारियों ने नियमों का पालन करने और प्रशासन के साथ समन्वय बनाए रखने का आश्वासन दिया। इस दौरान पुलिस कमिश्नर डॉक्टर राजश्री सिंह की मुख्य मौजूदगी में पुलिस मुख्यालय जसलीन कौर और एसीपी अनिरुद्ध चौहान सहित संस्थानों के प्रभारी भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *