पूर्व विधायक महम बलराज कुंडू से फिरौती की मांग करने का मामला

विशेष संवाददाता चिमन लाल

शिकायत पर जीरों एफआईआर दर्ज करके जांच के लिए चण्डीगढ पुलिस के पास भेजी गई

बलराज कुंडू के घर के बाहर व आस-पास के एरिया में सुरक्षा के व्यापक बन्दोबस्त किए गए

रोहतक

महम के पूर्व विधायक बलराज कुंडू से फिरौती मांगने का मामला जिला पुलिस के संज्ञान में आया है। पुलिस द्वारा जारी प्रैस विज्ञप्ति के अनुसार बलराज कुंडू के रोहतक व गुरुग्राम में घर है। ई-मेल के माध्यम से शिकायत प्राप्त होने पर पुलिस द्वारा बीएनएसएस की धारा 197 के तहत कार्यवाही करते हुए थाना अर्बन एस्टेट में आरोपियो के खिलाफ धारा 308(4) बीएनएस के तहत जीरो एफआईआर दर्ज की गई है। जिस समय फिरौती की कॉल प्राप्त हुई उस समय बलराज कुंडू चंण्डीगढ में थे। मामला चण्डीगढ से संबंधित होने के कारण रोहतक पुलिस द्वारा जीरो एफआईआर को चण्डीगढ पुलिस के पास आगामी जांच के लिए भेजा गया है। इसके अतिरिक्त रोहतक मे स्थित इनके आवास पर पुलिस सुरक्षा बढा दी गई है। आवास के पास 24 घंटे के लिये नाकाबंदी कर शस्त्र पुलिस बल तैनात किया गया है। संबंधित प्रभारी थाना को भी दिशा निर्देश दिये गये है। घर के आप-पास पैट्रोलिंग ड्यूटी भी लगाई गई है। मामले में जिला पुलिस द्वारा कानून अनुसार व परिवार की सुरक्षा को देखते हुए हर संभव कार्य किए जा रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *