फतेहपुरी कालोनी में हुई दो युवकों की मौत के मामले में रोहतक पुलिस ने किया 4 संदिग्ध युवकों को किया काबू

विशेष संवाददाता चिमन लाल

दो पक्षों में लम्बे समय से चली आ रही आपसी रंजिश के सभी मामलों की रोहतक पुलिस द्वारा जांच की जाएगी – एसपी सुरेन्द्र सिंह भौरिया

रोहतक

बीती 22 अक्तूबर की शाम को पुलिस को सूचना मिली कि फतेहपुरी कालोनी में दो पक्षों में झगड़ा हुई है जिसमें दो युवकों की मौत हो गई है। डीएसपी दलीप कुमार, प्रभारी थाना पुरानी सब्जी मंडी उप.नि. सुशील कुमार, सीआईए स्टाफ की अलग-2 टीमें व एफएसएल की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची तथा जांच शुरू कर दी। वारदात में गोली लगने से एक युवक को पीजीआईएमएस रोहतक में ले जाया गया जहां पर डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित किया गया। युवक की पहचान सुमित पुत्र विरेन्द्र विकी निवासी फतेहपुरी कॉलोनी रोहतक के रूप में हुई है। एक युवक मृत अवस्था में मौका घटनास्थल पर मिला जिसकी पहचान मनीष पुत्र भुप सिंह निवासी फतेहपुरी कॉलोनी के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि मनीष की तेजधार हथियार, फरसे, डण्डे आदि से पीटकर हत्या की गई है। दोनो मामलों में परिजनों की शिकायत के आधार पर हत्या के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र सिंह भौरिया ने बताया कि रोहतक पुलिस द्वारा मामलें में गहनता से जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि दोनो पक्ष कई सालों से फतेहपुरी कालोनी में पड़ोस में रह रहे है। जिनका पहले भी आपस में झगड़ा हो चुका था। इसी बात की रंजिश रखते हुए दिनांक 22.10.2025 को दोनों पक्षों का आपस में झगड़ा हो गया। मनीष ने अपनी लाइसेंसी पिस्तौल से दो राउंड फायर किए। दुसरे पक्ष ने तेजधार हथियार, डंडे आदि से मनीष पर हमला किया। जिसमें दोनों पक्षों की तरफ से एक-एक युवक की मौत हो गई है। मामलें में त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस ने 4 संदिग्ध युवकों को देर रात काबू किया है। युवकों से वारदात बारे गहनता से पूछताछ की जा रही है। पुलिस द्वारा दोनों युवकों के शवों का पोस्टमार्टम करवाया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शवों का अंतिम संस्कार के लिए परिजनों के हवाले किया गया है। एरिया में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है।
पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र सिंह भौरिया ने बताया कि रोहतक पुलिस द्वारा जिला में चल रहे आपसी रंजिश की सभी मामलों का अध्ययन किया जाएगा। आपसी रंजिश वाले मामलों में दोनों पक्षों के साथ वार्ता की जाएगी तथा उनपर नजर भी रखी जाएगी। इसके अतिरिक्त अगर आवश्यकता पड़ी तो मामलें में सख्त निवारक कार्यवाही भी की जाएगी ताकि आगे आने वाले समय में इस प्रकार की वारदातें घटित न हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *