फिल्म ‘बॉर्डर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर बंपर ओपनिंग

बॉलीवुड स्टार सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर बंपर ओपनिंग की है। यह 2026 की सबसे बड़ी बॉलीवुड ओपनर फिल्म साबित हुई है। चार बजे तक के आंकड़ों के साथ ही फिल्म ने डबल डिजिट में कमाई कर ली है।

इसने धर्मेंद्र और अगस्त्य नंदा स्टारर ‘इक्कीस’ की पहले दिन की कमाई को काफी पीछे छोड़ दिया है। माना जा रहा है कि फाइनल आंकड़ा आने तक यह इसके लाइफटाइम कलेक्शन को भी पछाड़ देगी। अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी हिस्टोरिकल वॉर ड्रामा ‘बॉर्डर’ उस वक्त से ही लगातार मोस्ट अवैटेड फिल्मों में शामिल थी,जब से इसका ऐलान हुआ था। अब जबकि यह रिलीज हो गई है तो दर्शक इसे देखने सिनेमाघरों में टूट पड़े हैं।

ट्रेड ट्रेकिंग वेबसाइट sacnilk.com की रिपोर्ट के मुताबिक़, ‘बॉर्डर 2’ ने पहले दिन लगभग 11.07 करोड़ रुपए (शाम 4 बजे तक) का कलेक्शन किया। इसके साथ ही इसने श्रीराम राघवन निर्देशित ‘इक्कीस’ के ओपनिंग कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है।1 जनवरी को रिलीज हुई धर्मेंद्र और अगस्त्य नंदा स्टारर फिल्म ने पहले दिन लगभग 7 करोड़ रुपए की कमाई की थी, जबकि इसका लाइफटाइम कलेक्शन 31.5 करोड़ रुपए रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *