बसों में प्रेशर हॉर्न से असुविधा को लेकर यातायात पर्यवेक्षण अधिकारी दिनेश कुमार ने बस चालकों के साथ की मीटिंग, दिए निर्देश

विशेष संवाददाता चिमन लाल

बहादुरगढ़

पुलिस कमिश्नर डॉक्टर राजश्री सिंह के दिशा निर्देशन पर एसीपी दिनेश कुमार ने रोडवेज और प्राइवेट बस चालको के साथ एक मीटिंग की। जिसमें एसीपी दिनेश कुमार ने कहा कि बहादुरगढ़ शहर वासियो से शिकायत मिल रही है कि बहुत से बस चालको ने अपनी बसों में प्रेशर हॉर्न लगवा रखे हैं। जिससे बजाकर शहर के अंदर पैदल या वाहन से चल रहे लोगों में दहशत जैसा माहौल पैदा हो रहा है। बसों के प्रेशर हॉर्न से आमजन परेशान है। सबसे ज्यादा असर दिल के मरीजों, बच्चों और बुजुर्गों पर पड़ता है। इसके साथ ही बस चालक सवारियों को बैठाने के चक्कर में कहीं पर भी बस रोक देते हैं। जिसके कारण यातायात व्यवस्था भी बहुत प्रभावित होती है। हमारा उद्देश्य आमजन को सुविधा प्रदान करना है ना कि उनके लिए अड़चन पैदा करना। इसलिए आप सभी से अनुरोध है कि अपनी बसों को निर्धारित जगह पर एक साइड में लगाकर रोके ताकि अन्य आने जाने वाले वाहनों को किसी प्रकार की कोई दिक्कत ना हो। एसीपी दिनेश कुमार ने सभी को सख्त हिदायत दी है कि सभी यातायात के नियमों का पालन करें वरना पुलिस अपनी कार्रवाई करेगी। आप सभी को समझा दिया गया है अगर भविष्य में कोई यातायात के नियमों के अवेहलना करता हुआ मिला तो उसके खिलाफ नियम अनुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इस दौरान रोडवेज जीएम भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *