विशेष संवाददाता चिमन लाल
सराहनीय व उत्कृष्ट कार्य करने पर स.उप.नि. सन्नी व पीएसआई मंजीत को गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर किया गया सम्मानित
रोहतक
पुलिस अधीक्षक श्री सुरेन्द्र सिंह भौरिया ने बताया कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर बेहतरीन परेड़ करने पर परेड कमांडर ट्रेनी आईपीएस श्री रविन्द्र कुमार व परेड मे प्रथम स्थान हासिल करने पर पीएसआई गौरव (पुरुष टुकडी) को मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया है। सराहनीय व उत्कृष्ट कार्य करने पर प्रभारी पुलिस चौकी सुखपुरा स.उप.नि. सन्नी व एएनसी स्टाफ पीएसआई मंजीत को गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर मुख्य अतिथि माननीय डॉ अरविंद शर्मा सहकारिता मंत्री, हरियाणा सरकार ने रोहतक मे प्रशंसा-पत्र देकर सम्मानित किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि स.उप.नि. सन्नी ने प्रभारी पुलिस चौकी सुखपुरा मे तैनात रहते हुये नशीले एवम मादक पदार्थो व अवैध हथियार के मामले दर्ज किये है जिसमे स्रोतों का काबू करने मे अहम योगदान रहा है। पीएसआई मंजीत ने नशीले पदार्थो की तस्करी करने वाले 10 व्यक्तियो की करीब 54 लाख रुपये की सम्पति 68एफ एनडीपीएस एक्ट के तहत व 04 व्यक्तियो के पीआईटी एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रस्ताव सक्षम प्राधिकारी को भेजकर नशीले एवम मादक पदार्थो की तस्करी पर अंकुश लगाने मे सराहनीय कार्य किया है।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि रोहतक पुलिस के सभी जवानों को कर्तव्य निष्ठा, ईमानदारी व बहादुरी से अपना कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया गया है। उन्होंने कहा कि सराहनीय कार्य करने वाले जवानों को भविष्य में भी सम्मानित किया जाता रहेंगा।